RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया, विराट-पडिक्कल की फिफ्टी

srh-vs-rcb-ipl-match-report-ishan-kishan-duffy-shepherd-wickets

RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया, विराट-पडिक्कल की फिफ्टी

rcb ने srh को 6 विकेट से हराया विराट-पडिक्कल की फिफ्टी

SRH vs RCB IPL: IPL 2026 का पहला मैच RCB ने अपने नाम कर लिया। है। बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। 

विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और कप्तान रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। SRH से कप्तान ईशान किशन ने 80, अनिकेत ने 43 और क्लासन ने 31 रन बनाए। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला। डेविड ने 2 विकेट लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट दिया। IPL 2026 पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। ईशान किशन ने 80 रनों की पारी खेली। 

SRH की शराब शुरूआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की शुरूआत अच्छी नहीं रही। हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर RCB ने एक रिव्यू गंवा दिया। तीसरे ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पहली बॉल डफी ने शॉर्ट पिच फेंकी। अभिषेक शर्मा पुल करने गए, लेकिन जितेश शर्मा ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अभिषेक ने 7 रन बनाए।  इसी ओवर में ट्रैविस हेड भी आउट हो गए। हेड ने 11 रन बनाए। 

5वें ओवर में SRH ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। डफी की गेंद पर नीतीश रेड्डी कैच आउट हो गए। नीतीश 1 रन ही बना सके। 

किशन की शानदार पारी

कप्तान ईशान किशन ने टीम को संभाला। 12वें ओवर में कप्तान ईशान ने फिफ्टी लगा दी।  किशन ने 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। शानदार बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने 38 गेंदों पर 80 रन ठोके। इसमें 5 छक्के और 8 चौके शामिल है। इसी के साथ ईशान के IPL में 3000 रन पूरे हो गए। 

कप्तान ईशान किशन

क्लासेन ने 31 रन, सलिल अरोड़ा 1, हर्ष दुबे  3, हर्षल पटेल 0, अनिकेत वर्मा ने 43 रन बनाए। 

मृतकों को श्रद्धांजलि 

IPL 2026 का 19वां सीजन शुरू होने से पहले प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। 4 जून 2025 को RCB के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों ने जान गंवा दी थी। मैच से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

[caption id="attachment_143790" align="alignnone" width="953"]हमेशा खाली रहेगी 11 कुर्सियां हमेशा खाली रहेगी 11 कुर्सियां[/caption]

IPL डेब्यू 

RCB के 2 प्लेयर्स IPL 2026 में डेब्यू कर रहे हैं। मीडियम पेसर अभिनंदन सिंह और तेज गेंदबाज जैकब डफी को मौका मिला। वहीं हैदराबाद से सलिल अरोड़ा ने डेब्यू किया।

SRH vs RCB IPL: Playing 11

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

RCB: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।