स्मृति और पलाश की शादी कैंसिल, क्रिकेटर ने लिखा - अब आगे बढ़ने का वक्त

smriti-mandhana-palash-muchhal-wedding-cancelled

स्मृति और पलाश की शादी कैंसिल, क्रिकेटर ने लिखा - अब आगे बढ़ने का वक्त

स्मृति और पलाश की शादी कैंसिल क्रिकेटर ने लिखा - अब आगे बढ़ने का वक्त

Smriti Mandhana Wedding Cancel: भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी टलने को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। मंधाना ने अपने Instagram स्टोरी शादी रद्द होने की बात कही। मंधाना ने लिखा - शादी कैंसिल हो गई है, मैं चाहती हुं की ये यहीं इस मामले को खत्म कर दिया जा।

शादी हुई कैंसिल

बता दें कि स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, हल्दी, मेहंदी, संगीत के कार्यक्रम हो चुके थे। बरात निकलने को तैयार थी, लेकिन शादी के दौरान स्मृति के पापा की तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण शादी को टाल दिया गया। लेकिन अब 15 दिन के बाद मंधाना ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर शादी के कैंसिल होने की बात कही। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

‘इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी’

स्मृति ने अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों से मेरी ज़िंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाज़े लगाए जा रहे हैं और मुझे लगता है कि अब मेरा बोलना ज़रूरी है। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं ऐसे ही रहना चाहूंगी। लेकिन मैं ये साफ कर देती हूं कि शादी कैंसिल हो गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी और आप सभी से भी यही उम्मीद करूंगी, कि इस वक्त दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का मौका दें।  [caption id="attachment_120760" align="alignnone" width="450"]स्मृति ने इंस्टा पोस्ट स्मृति की इंस्टा पोस्ट[/caption]

Smriti Mandhana Wedding Cancel: अब आगे बढ़ने का वक्त 

स्मृति ने आगे लिखा - मेरा मकसद हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफ़ी जीतती रहूंगी और मेरा फ़ोकस हमेशा वहीं रहेगा। आप सभी के सपोर्ट के लिए थेंक्यू, अब आगे बढ़ने का वक्त है।"

‘मेरे लिए मुश्किल वक्त’

पलाश मुछाल ने भी इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल वक्त है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा। [caption id="attachment_120761" align="alignnone" width="408"]पलाश की इंस्टा पोस्ट पलाश की इंस्टा पोस्ट[/caption]

‘बदनाम करने वालों पर कार्रवाई’

Smriti Mandhana Wedding Cancel: पलाश ने लिखा - मैं सच में उम्मीद करता हूं कि किसी के बारे में बिना जानें और अनजान सोर्स वाली गॉसिप पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें। मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं।

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली, खुशियों के बीच गम ने दी दस्तक

Smriti and Plash Wedding Postponed: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल शादी के बंधंन में बंधने वाले थे, लेकिन फिलहाल के लिए यह शादी टाल दी गई है। रविवार को सुबह स्मृति मंधाना के पिता को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
स्मृति के पिता को आया हार्ट अटैक
स्मृति के पिता को आया हार्ट अटैक
सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान स्मृति के पिता की तबियत खराब होने लगी थी, थोड़ी देर इंताजर करने के बाद, जब उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें फटाफट एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पूरी खबर....

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।