सिक्किम की निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड, 8 मजदूरों की मौत; 19 अब भी फंसे, मीथे...

लैंडस्लाइड से सिक्किम में हादसा

सिक्किम की निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड, 8 मजदूरों की मौत; 19 अब भी फंसे, मीथेन गैस से रेस्क्यू मुश्किल

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में लैंडस्लाइड के कारण 8 मजदूरों की मौत हो गई और 19 अभी भी फंसे हुए हैं। मीथेन गैस से रेस्क्यू में दिक्कतें।

सिक्किम की निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड 8 मजदूरों की मौत 19 अब भी फंसे मीथेन गैस से रेस्क्यू मुश्किल

Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को निर्माणाधीन सुरंग में हुए भीषण लैंडस्लाइड ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। मलबा गिरने से सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया और अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए। हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 19 मजदूर अब भी सुरंग के भीतर फंसे बताए जा रहे हैं।जिला प्रशासन के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:40 बजे मामरिंग क्षेत्र स्थित समरदुंग सुरंग में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुरंग में कुल 27 मजदूर मौजूद थे, हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है।

मीथेन गैस ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती

हादसे के बाद सुरंग में मीथेन गैस रिसाव की आशंका जताई गई है। गैस के कारण कई बचावकर्मियों को अंदर जाने के दौरान चक्कर आए और कुछ बेहोश भी हो गए, जिससे राहत अभियान प्रभावित हुआ।संकरी सुरंग, मलबे का बड़ा ढेर और सीमित रोशनी के कारण बचाव दल बेहद सावधानी के साथ अंदर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। सभी रेस्क्यू कर्मी गैस मास्क और विशेष सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियां मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से गैस-रोधी उपकरणों से लैस एक विशेष रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई है। प्रशासन के मुताबिक सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग के 21 और एनएचपीसी के 6 मजदूरों समेत कुल 27 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है।

तीस्ता स्टेज-6 परियोजना के लिए बन रही थी सुरंग

जिस सुरंग में हादसा हुआ, वह तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस परियोजना के लिए सुरंग निर्माण का कार्य पटेल इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा किया जा रहा था।

मीथेन गैस क्यों खतरनाक होती है?

विशेषज्ञों के अनुसार मीथेन गैस स्वयं जहरीली नहीं होती, लेकिन बंद स्थानों में यह ऑक्सीजन का स्तर तेजी से घटा देती है। इससे दम घुटने, बेहोशी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं यदि गैस के संपर्क में चिंगारी आ जाए तो आग या विस्फोट का भी खतरा रहता है।

संबंधित सामग्री

अमरनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, मध्य प्रदेश के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

राज्य

अमरनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, मध्य प्रदेश के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

जम्मू-कश्मीर में लगातार हुई बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा को 19 जुलाई से रोक दिया गया है, जिससे कई यात्री फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड में बारिश का कहर, चारधाम यात्रा पर लगी फिलहाल रोक 

राज्य

उत्तराखंड में बारिश का कहर, चारधाम यात्रा पर लगी फिलहाल रोक 

उत्तराखंड में लगातार बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित, चारधाम यात्रा रोकी गई, कई स्थानों पर भूस्खलन और नदियों में उफान।

उत्तराखंड में मानसून से तबाही: लैंडस्लाइड से कई सड़कें बंद, सभी जिलाधिकारियों को किया अलर्ट 

राज्य

उत्तराखंड में मानसून से तबाही: लैंडस्लाइड से कई सड़कें बंद, सभी जिलाधिकारियों को किया अलर्ट 

उत्तराखंड में मानसून की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। लगातार बारिश और भूस्खलन से 84 सड़कें बंद हुईं, यात्राएँ प्रभावित हुईं।

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

राज्य

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा सहित कई प्रमुख तीर्थ यात्राएं प्रभावित हुई हैं, कई सड़कें बंद।

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी में नए सांदीपनि स्कूलों का उद्घाटन किया और स्लीमनाबाद टनल परियोजना की चर्चा की।