झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे: हेमंत बोले मैं शून्य हो गया हूं

shibu-soren-passed-away-ex-jharkhand-cm-dies-at-80

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे: हेमंत बोले मैं शून्य हो गया हूं

 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे हेमंत बोले मैं शून्य हो गया हूं

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली आज सुबह जैसे ही ये खबर आई कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे, पूरा राज्य और देश शोक में डूब गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे और जिंदगी से जंग लड़ रहे थे। उनकी उम्र, पुरानी बीमारियाँ और हाल ही में आया ब्रेन स्ट्रोक आखिरकार उन्हें हमसे छीन ले गया। Shibu Soren Passed Away Ex Jharkhand CM Dies at 80

किडनी और फेफड़ों की बीमारी

डॉक्टर एके भल्ला, जो सर गंगाराम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन हैं, उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन जी को किडनी और फेफड़ों की पुरानी बीमारी थी। डायबिटीज और हाल ही में हुई बायपास सर्जरी की वजह से उनकी रिकवरी और भी मुश्किल होती जा रही थी। कुछ दिन पहले आए ब्रेन स्ट्रोक ने उनकी हालत और बिगाड़ दी थी। वे पिछले कई दिनों से ICU में वेंटिलेटर पर थे। बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके पास ही दिल्ली में रुके हुए थे। पूरे सप्ताह अस्पताल के बाहर नेताओं का तांता लगा रहा सभी को उम्मीद थी कि 'गुरुजी' (जैसा उन्हें प्यार से बुलाया जाता था) फिर एक बार जूझकर बाहर आएंगे। लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया।  

 शिबू सोरेन की कहानी

शिबू सोरेन का नाम सिर्फ राजनीति से नहीं जुड़ा था, वह झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया, जिसने आदिवासी समुदाय की पहचान को आवाज़ दी। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, केंद्र में मंत्री रहे और राज्यसभा में भी झारखंड की आवाज़ को बुलंद करते रहे। उनकी राजनीति सिर्फ कुर्सी तक सीमित नहीं थी वह धरती पुत्र थे। जंगल, जमीन और जल के लिए उन्होंने लड़ाइयाँ लड़ीं, जेल गए, और आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए कभी झुके नहीं। ED 20 locations raided Hemant Soren brother-PS house

 बेटे हेमंत ने शेयर की यादें

जब हेमंत सोरेन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा
"पिताजी के जाने से मैं शून्य हो गया हूं" तो यह सिर्फ एक बेटे का दुख नहीं था, यह झारखंड के हर उस व्यक्ति की आवाज़ थी, जिसने शिबू सोरेन में एक पिता, एक मार्गदर्शक, एक लड़ाकू देखा।
आज उनके घर में सन्नाटा है, लेकिन उनकी यादें पूरे झारखंड में गूंज रही हैं। गांव-गांव में लोग उन्हें याद कर रहे हैं। एक बुजुर्ग आदिवासी महिला ने टीबी चैनल से बात करते हुए कहा
"वो हमारे लिए नेता नहीं, मसीहा थे। उन्होंने जंगल बचाया, हमें जमीन दी।"
हमने एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक विचार खोया है। वो विचार जो कहता था “हम आदिवासी हैं, और हमें किसी से कम मत समझो।” शिबू सोरेन की सबसे बड़ी विरासत है उनका संघर्ष बेबाक, ईमानदार और हमेशा अपने लोगों के लिए। झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, पर उनकी विरासत उनके विचार, संघर्ष और आदिवासी अस्मिता के लिए उनका जज़्बा आने वाली पीढ़ियों को राह दिखाएगा।  Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।