अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

ran-khamenei-missile-attack-death-claim

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

अमेरिका-इजराइल के मिसाइल हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. ये दावा किया है लोकल मीडिया ने.हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है।

इजरायली मीडिया का दावा, बेटी, दामाद, बहू और पोती-भी मारे गए

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इतिहास के सबसे क्रूर नेताओं में से एक खामेनेई अब नहीं रहे। उन्होंने इसे अमेरिका और दुनियाभर के लिए न्याय बताया तो वही ईरान की समाचार एजेंसियों तसनीम और फार्स समाचार एजेंसी ने कहा है कि हमले में खामेनेई के साथ उनके परिवार के कुछ सदस्य बेटी, दामाद, बहू और पोती भी मारे गए। इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर ईरान में 40 दिन के राजकीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की बात कही जा रही है।

ईरान का खतरे का संकेत

ईरानी सेना ने कहा है कि उनकी ओर से जवाबी कार्रवाई कुछ ही देर में शुरू होगी और हमले में क्षेत्र में कब्जे वाले इलाकों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इस बीच, खामेनेई की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें पहले ही सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था।

खामेनेई का राजनीतिक सफर

  • जन्म: 19 अप्रैल 1939, मशहद, ईरान
  • 1963: शाह विरोधी भाषण, गिरफ्तार
  • 1979: इस्लामी क्रांति में सक्रिय, क्रांतिकारी परिषद में शामिल
  • 1981: मस्जिद में बम हमले के बावजूद राष्ट्रपति बने
  • 1989: खोमैनी के निधन के बाद देश का सर्वोच्च नेता (‘रहबर’)

समर्थक उन्हें इस्लामी व्यवस्था का मजबूत रक्षक मानते हैं, जबकि आलोचक उन्हें कट्टर और सख्त शासन के लिए जिम्मेदार बताते हैं।

तबाही का मजंर

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 740 से अधिक घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत और 45 घायल बताए जा रहे हैं। पूरे ईरान में यह हमले राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को प्रभावित कर चुके हैं.अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि ईरान की ओर से कब और कैसे जवाबी कार्रवाई होगी। तनाव की स्थिति के बीच हर कोई यह देख रहा है कि क्षेत्र में क्या बड़ा बदलाव आने वाला है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।