राम मंदिर चढ़ावा: 8 आरोपियों के घरों पर छापेमारी, सपा सांसद बोले - BJP जिम्मेदार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी अपडेट

राम मंदिर चढ़ावा: 8 आरोपियों के घरों पर छापेमारी, सपा सांसद बोले - BJP जिम्मेदार

UP पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी टिन्नू यादव सहित 8 लोगों के घरों पर छापेमारी की है, जिसमें लगभग 80 लाख रुपये बरामद किए गए।

राम मंदिर चढ़ावा 8 आरोपियों के घरों पर छापेमारी सपा सांसद बोले - bjp जिम्मेदार  

राम मंदिर चढ़ावा चोरी अपडेट |

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में UP पुलिस का एक्‍शन और तेज हो गया है। टिन्‍नू यादव समेत सभी 8 आरोपियों के घरों पर छापेमारी हो रही है। सभी आरोपियों के घर एक साथ छापेमारी की जा रही है। चंदा चोरी मामले में आरोपियों के घर से लगभग 79 लाख 85 हजार रुपये भी बरामद कर लिये गए हैं।

आरोपियों के घर दबिश

पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ, एक ही वक्त पर आठों आरोपियों के घर पर दबिश दी। इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से सवाल-जवाब किए। छापेमारी के दौरान चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा था। कुछ देर बाद टिन्नू की मां हुंचीं और ताला खोला। पुलिस ने अंदर जांच पड़ताल की। पुलिस टिन्नू के घर से थोड़ी दूरी पर उसके भतीजे मनीष यादव के घर पहुंची तो वहां भी ताला लगा था। वहीं, तीसरे आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घर पर भी कोई नहीं था। बाहर ताला लगा था। 

सपा सांसद बोले - BJP जिम्मेदार  

इधर, आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। अंदर छापेमारी चल रही है। खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाली जा रही। परिजनों के बयान दर्ज किए गए। कार्रवाई में राजस्व अधिकारियों खासकर लेखपालों को शामिल किया गया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- राम मंदिर में बहुत बड़ी डकैती हुई है। ये कोई मामूली केस नहीं है। ये कोई स्टेट से जुड़ा नहीं है। ये पूरे राष्ट्र से या दुनिया से जुड़ा हुआ है, क्योंकि 5-10 लाख लोग हर दिन दर्शन करने आते थे। इन सब के लिए BJP जिम्मेदार है। 

क्या है मामला?

दरअसल, 25 जून को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 26 जून को CJM कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार, SIT ने देहरादून से पकड़ा

देश-विदेश

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार, SIT ने देहरादून से पकड़ा

चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट, प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार किया। चढ़ावा चोरी के मामले में पूछताछ जारी है।

भोपाल में किसान को रिवॉल्वर छीनकर मारी गोली, CCTV में कैद पूरी वारदात

राज्य

भोपाल में किसान को रिवॉल्वर छीनकर मारी गोली, CCTV में कैद पूरी वारदात

भोपाल के मिसरोद में एक किसान पर तीन युवकों ने हमला किया और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की। सभी आरोपी गिरफ्तार।

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

देश-विदेश

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामत को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान, बोले - वही चोर, वही पुलिस

राज्य

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान, बोले - वही चोर, वही पुलिस

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा और RSS पर निशाना साधा, कहा- मंदिर अभी RSS का कार्यालय है।

पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान! दोस्ती के जाल में फंसाकर प्रेमी के साथ की हत्या, 3 महीने बाद मिला कंकाल

राज्य

पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान! दोस्ती के जाल में फंसाकर प्रेमी के साथ की हत्या, 3 महीने बाद मिला कंकाल

रीवा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने तीन महीने बाद कंकाल बरामद करके मामले का पर्दाफाश किया।