राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष, मां बोली...

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष, मां बोलीं- ‘वही है साजिश की मास्टरमाइंड’

सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के माध्यम से खुद को निर्दोष साबित करने का प्रयास किया है, उस पर राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोप हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष मां बोलीं- ‘वही है साजिश की मास्टरमाइंड’

देशभर में सुर्खियों में रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया है। सोनम ने अदालत में कहा है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है और वह जांच एजेंसियों के साथ लगातार सहयोग कर रही है।

सोनम की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। उसने दावा किया है कि वह जांच से लेकर ट्रायल की प्रक्रिया तक हर स्तर पर सहयोग कर रही है। अब उसकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

94 गवाहों के बयान अभी बाकी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई के दौरान पिछली तारीख में सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मामले में अभी 94 गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं। साथ ही ट्रायल की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी भी अदालत को दी गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 9 जुलाई के लिए तय की थी।

सुनवाई से पहले सोनम ने अपना जवाब दाखिल करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। उसने कहा कि वह मामले की जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है और उसे गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है।

राजा की मां ने सोनम के दावे को नकारा

वहीं, राजा रघुवंशी का परिवार सोनम के दावों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने सोनम के हलफनामे पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सोनम ही पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड है और उसका खुद को निर्दोष बताना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उमा रघुवंशी का कहना है कि अगर सोनम वास्तव में निर्दोष होती तो वह राजा को कथित साजिश के बारे में बताती और उसे आरोपियों से सावधान करती। उन्होंने कहा कि राजा उन लोगों को जानता तक नहीं था, जिन पर हत्या में शामिल होने के आरोप हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजर

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब आगे की सुनवाई और सोनम की जमानत याचिका पर आने वाले फैसले का इंतजार है। पीड़ित परिवार जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जता रहा है, जबकि आरोपी पक्ष अपने दावों के साथ अदालत में अपनी बात रख रहा है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में कारोबार करना होगा और आसान, नई औद्योगिक नीति जल्द; CM सुक्खू ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने के दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल में कारोबार करना होगा और आसान, नई औद्योगिक नीति जल्द; CM सुक्खू ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने के दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश में नई औद्योगिक नीति लागू करने की तैयारी जोरों पर है, जिसका उद्देश्य निवेश आकर्षित करना और रोजगार सृजन करना है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील, इन क्षेत्रों में एकसाथ करेंगे रिसर्च 

देश-विदेश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील, इन क्षेत्रों में एकसाथ करेंगे रिसर्च 

मेलबर्न में PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने रक्षा, व्यापार, और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में समझौतों की घोषणा की। इसमें यूरेनियम डील भी शामिल है।

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा, अमेरिका कर सकता है प्रत्यर्पण की मांग

राज्य

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा, अमेरिका कर सकता है प्रत्यर्पण की मांग

ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत, अमेरिका, कनाडा, और यूरोप की एजेंसियों ने भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है।

महादेव एप केस में भोपाल के दो भाइयों पर CBI का शिकंजा, सौरभ चंद्राकर के साथ चार्जशीट पेश

राज्य

महादेव एप केस में भोपाल के दो भाइयों पर CBI का शिकंजा, सौरभ चंद्राकर के साथ चार्जशीट पेश

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने महादेव एप सट्टेबाजी मामले में विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। दोनों भाइयों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 5 और पॉजिटिव

देश-विदेश

आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 5 और पॉजिटिव

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और सैनिटाइजेशन शुरू किया।