पंजाब CM भगवंत मान फिर अस्पताल में भर्ती: मां मिलने पहुंचीं

punjab-cm-bhagwant-mann-hospitalized-health-update-flood-situation

पंजाब CM भगवंत मान फिर अस्पताल में भर्ती: मां मिलने पहुंचीं

पंजाब cm भगवंत मान फिर अस्पताल में भर्ती मां मिलने पहुंचीं

सिसोदिया बोले 'पल्स रेट 44 पहुंच गई थी, 2 दिन और रहेंगे एडमिट'

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को उनकी पल्स रेट 44 तक गिर गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, और मां हरपाल कौर भी उन्हें मिलने पहुंचे।

punjab cm bhagwant mann hospitalized health update flood situation

सिसोदिया बोले: पल्स रेट 44 पहुंच गई थी

मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा: पिछले तीन दिनों से भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही थी। उनका इलेक्ट्रोलाइट इनबैलेंस हुआ था। दो-तीन दिन तक घर पर इलाज चलता रहा। शुक्रवार शाम को अचानक उनकी पल्स रेट 44 तक आ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा

अब उनकी हालत बेहतर है। डॉक्टरों ने कहा है कि वे 2 दिन और अस्पताल में रहेंगे। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद वे फिर पंजाब की सेवा में लगेंगे। 

बाढ़ की स्थिति पर चिंता

सिसोदिया ने बताया कि भगवंत मान बाढ़ प्रभावित इलाकों की चिंता में थे। उन्होंने कहा: मुख्यमंत्री जल्द ही अस्पताल में अधिकारियों से बातचीत करेंगे और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। पंजाब में बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है, लेकिन आने वाली दिक्कतों को लेकर योजना बनाई जा रही है। 

पिछले साल भी हुई थी तबीयत खराब

पिछले साल सितंबर में भी भगवंत मान की तबीयत खराब हुई थी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लैप्टोस्पायरोसिस नामक बैक्टीरियल इन्फेक्शन का पता चला था। तीन दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

भगवंत मान का राजनीतिक सफर

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर में हुआ था। उन्होंने कॉमेडी से राजनीति में कदम रखा। 2014 में वे आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए और संगरूर से सांसद बने। 2022 में वे पंजाब के मुख्यमंत्री बने।

punjab cm bhagwant mann hospitalized health update flood situation

2022 में उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की।

भगवंत मान की तबीयत में सुधार

भगवंत मान की तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की चिंता उन्हें परेशान कर रही है। डॉक्टरों ने उन्हें 2 दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है।

Read:- लाल किला परिसर से ₹1 करोड़ का कलश चोरी: 760 ग्राम सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

राज्य

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

राज्य

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे तरुण माली ने आत्महत्या कर ली। परिवार और पुलिस अभी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

लाइफ स्टाइल

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

घरेलू सामग्री से तैयार फेस स्क्रब से त्वचा को गहराई से साफ करने और नेचुरल ग्लो प्राप्त करने के तरीके जानें।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

मनोरंजन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और पंजाब के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा किया।