द्रौपदी मुर्मू ने की INS वाघषीर यात्रा, जानिए INS वाघशीर की खासियत

president-murmu-ins-vagsheer-sea-sortie-features

द्रौपदी मुर्मू ने की INS वाघषीर यात्रा, जानिए INS वाघशीर की खासियत

द्रौपदी मुर्मू ने की ins वाघषीर यात्रा जानिए ins वाघशीर की खासियत

President Murmu INS Vagsheer: भारत की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक दौरे पर हैं। कर्नाटक के कारवार नेवल बेस से राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी INS वाघषीर पर सवार होकर पश्चिमी समुद्री तट पर एक ऐतिहासिक समुद्री यात्रा की। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ उपस्थित रहे।

सबमरीन की यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में यह पहली और किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। मुर्मू से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन में यात्रा की थी। अब्दुल कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी यात्रा की थी। राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में पहुंची।  [caption id="attachment_125121" align="alignnone" width="624"]द्रौपदी मुर्मू ने की INS वाघशीर यात्रा द्रौपदी मुर्मू ने की INS वाघशीर यात्रा[/caption] [caption id="attachment_125122" align="alignnone" width="622"]नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ उपस्थित रहे। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ उपस्थित रहे।[/caption]

President Murmu INS Vagsheer: INS वाघषीर की खासियत

INS वाघषीर, प्रोजेक्ट-75 के तहत निर्मित कलवरी श्रेणी की अत्याधुनिक डीज़ल-इलेक्ट्रिक आक्रमण पनडुब्बी है, जो भारतीय नौसेना की पनडुब्बी क्षमता, आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ पहल का प्रतीक है। यह पनडुब्बी समुद्र के अंदर गुप्त अभियान, निगरानी, खुफिया जानकारी इकठ्ठा करने और दुशमन जहाजों व पनडुब्बियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में सक्षम है। P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी INS वाघषीर को जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था। [caption id="attachment_125123" align="alignnone" width="623"]INS वाघशीर INS वाघशीर[/caption]

समुद्री बारूदी सुरंग बिछा सकती है वाघषीर

President Murmu INS Vagsheer: INS वाघषीर 50 दिनों तक पानी के अंदर रह सकती है। यह अधिकतम 350 फीट की गहराई जा सकती है। इसके अंदर 8 सैन्य अधिकारी और 35 सेलर तैनात किए जा सकते हैं। इनके अंदर एंटी-टॉरपीड काउंटर मेजर सिस्टम लगा है। इसके अलावा 533 mm के 6 टॉरपीडो ट्यूब्स होते हैं, जिनसे 18 SUT टॉरपीडोस या SM 39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती हैं। इसके अलावा वाघषीर पानी के अंदर 30 समुद्री बारूदी सुरंग बिछा सकती है।

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।