PM मोदी का संदेश: दीवाली पर विदेशी सामान छोड़ो, देशी अपनाओ

pm-modi-made-in-india-diwali-dwarka-expressway-inauguration

PM मोदी का संदेश: दीवाली पर विदेशी सामान छोड़ो, देशी अपनाओ

pm मोदी का संदेश दीवाली पर विदेशी सामान छोड़ो देशी अपनाओ

अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच PM बोले- स्वदेशी अपनाओ

pm modi made in india diwali dwarka expressway inauguration 

अगर भारतीय हो... तो भारत में बना ही लो!

17 अगस्त 2025 को दिल्ली रोहिणी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का उद्घाटन किया, तब सिर्फ सड़कों की बात नहीं हुई एक दिल छू लेने वाली अपील भी हुई। पीएम ने कहा "भारतीय हैं तो भारत में बना सामान ही खरीदें। दीवाली पर भी वही उपहार लें, जो हमारे अपने लोगों ने बनाया हो।" ये सिर्फ एक राजनीतिक भाषण नहीं था, बल्कि एक भावनात्मक गुहार थी — उस मां के जैसी जो कहती है, बेटा, घर का ही खाओ, बाहर का मत खाना।

 बदल रहा है सोचने का नजरिया

दिल्ली-एनसीआर को जोड़ने वाली शानदार 8-लेन एलिवेटेड सड़क अब सिर्फ ट्रैफिक का हल नहीं है, ये एक प्रतीक है भारत के आत्मनिर्भर बनने की रफ्तार का। प्रधानमंत्री ने लाखों टन कचरे से बनी अर्बन एक्सटेंशन रोड का ज़िक्र किया और बताया कि कैसे हमने ‘कूड़े के पहाड़’ को ‘सुविधा का रास्ता’ बना दिया। इसका मतलब? जहां दुनिया सिर्फ कचरा देखती है, वहां भारत अवसर देखता है।

लोकल फॉर वोकल एक नारा नहीं, आत्मा है नए भारत की

कभी सोचिए जब आप अपने बच्चे के लिए कोई खिलौना खरीदते हैं, तो क्या आपको पता होता है कि वो चीन से आया है? लेकिन अब समय बदल चुका है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 11 साल पहले हम खिलौने मंगवाते थे, आज 100+ देशों को एक्सपोर्ट करते हैं। मोबाइल फोन की बात करें तो पहले हर डिवाइस बाहर से आता था। आज भारत हर साल 30-35 करोड़ मोबाइल फोन बना रहा है। क्या ये छोटा बदलाव है? बिल्कुल नहीं। ये उस भारत की तस्वीर है जो अब खुद को गर्व से "मेक इन इंडिया" कह रहा है।

संविधान को सिर पर रख नाचने वालों की सच्चाई

पीएम मोदी ने उन राजनीतिक चेहरों की भी पोल खोली जो आज संविधान की दुहाई देते हैं, लेकिन सालों तक सफाईकर्मियों पर ऐसे कानून थोपे थे जो उन्हें जेल भेज सकते थे सिर्फ इसलिए क्योंकि वो काम पर नहीं आए। क्या ये आज़ादी है? क्या ये लोकतंत्र है? नहीं और इसलिए अब की सरकार पुराने ढांचे को तोड़कर नए भारत की नींव रख रही है जहां गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी सबको बराबरी से जगह मिल रही है।

इस दीवाली को बनाइए असली भारतीय त्यौहार

pm modi made in india diwali dwarka expressway inauguration  सोचिए जब आप इस बार दीवाली की शॉपिंग करने जाएंगे, क्या आप भी कुछ बदल सकते हैं? विदेशी लाइट्स के बजाय हाथ से बनी मिट्टी की दीपक लें। चाइनीज़ गिफ्ट की जगह अपने शहर या गांव के शिल्पकारों का सामान खरीदें। बड़े ब्रांड्स नहीं, लोकल दुकानों से खरीददारी करें। क्योंकि हर बार जब आप मेड इन इंडिया प्रोडक्ट लेते हैं, तो आप किसी के घर में दीया जलाते हैं।

आने वाले कल की तैयारी आज से

प्रधानमंत्री ने ये भी वादा किया आने वाले समय में GST रिफॉर्म के जरिए दीवाली में डबल बोनस मिलेगा। यानि एक तरफ त्यौहार की रौनक, दूसरी तरफ आर्थिक राहत। सरकार सिर्फ सड़कें नहीं बना रही, वो लोगों की उम्मीदों के लिए रास्ता बना रही है। Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।