धमाके की आवाज़ से हड़कंप

BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में पटाखे की निकली आवाज; युवक हिरासत में

पठानकोट में BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के पास तेज़ धमाके की आवाज़ सुनाई दी। बाद में पता चला कि यह एक पटाखे के कारण था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

By : रोहन उमक
BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में पटाखे की निकली आवाज; युवक हिरासत में

BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में पटाखे की निकली आवाज; युवक हिरासत में

पंजाब के पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अश्विनी शर्मा के आवास के बाहर रविवार तड़के धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। न्यू बैंक कॉलोनी में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह किसी विस्फोट की घटना नहीं थी, बल्कि एक स्थानीय युवक द्वारा चलाए गए तेज आवाज वाले पटाखे के कारण लोगों को धमाके का आभास हुआ। पुलिस ने मामले में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना का एक दृश्य

शर्मा के चंडीगढ़ रवाना होने के बाद सुनाई दी तेज आवाज

जानकारी के मुताबिक, अश्विनी शर्मा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अपने पठानकोट स्थित आवास से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। इसके लगभग एक घंटे बाद सुबह करीब 5:30 बजे उनके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

पठानकोट पहले से ही सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील जिला माना जाता है। ऐसे में भाजपा नेता के घर के नजदीक इस तरह की आवाज सुनाई देने के बाद पुलिस प्रशासन ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

CCTV फुटेज से युवक की हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक स्थानीय युवक दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान अभिषेक के रूप में की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ने ही तेज आवाज वाला पटाखा चलाया था, जिसके कारण इलाके में धमाके जैसी स्थिति पैदा हुई।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर अभिषेक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने पटाखा किस उद्देश्य से चलाया था और क्या इसके पीछे कोई अन्य कारण या मंशा थी।

SP मनोज ठाकुर बोले- विस्फोटक इस्तेमाल के संकेत नहीं मिले

मौके पर मौजूद पुलिस

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल के प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि स्थानीय युवक अभिषेक ने पटाखा फोड़ा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

कर्नाटक के हासन जिले में 23 वर्षीय वर्षा की मौत के बाद दो युवक फरार हो गए। पुलिस अब इन युवकों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में एक ज्वेलरी शोरूम से 14 करोड़ की चोरी हो गई। कथित तौर पर एक ही चोर ने यह वारदात को अंजाम दिया, जिसमें बड़ी मात्रा में सोना और नकदी शामिल है।

तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा; 8 आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा; 8 आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना में नाबालिग छात्रा को अगवा कर कथित रूप से नौ लोगों द्वारा तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आठ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर