संसद में 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा, किरेन रिजिजू बोले - विपक्ष कोई शर्त न रखें

parliament-winter-session-sir-kiren-rijiju-congress

संसद में 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा, किरेन रिजिजू बोले - विपक्ष कोई शर्त न रखें

संसद में 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा किरेन रिजिजू बोले - विपक्ष कोई शर्त न रखें

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिली, लेकिन इसके बाद सर्वदलीय बैठक में चुनाव सुधार पर चर्चा को लेकर सहमति बन गई। 

9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया गया कि सोमवार 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लोकसभा में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा और 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चुनाव सुधारों पर चर्चा की जाएगी।

विपक्ष शर्त न रखें

इससे पहले मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि सरकार विपक्ष की मांगों को देखते हुए चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसे अन्य सभी निर्धारित कार्यों से ऊपर रखने की शर्त मंजूर नहीं है। रिजिजू ने कहा, "मैं खुश हूं कि सभी संसद सदस्य धैर्यपूर्वक बैठे हैं। सरकार चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष यह शर्त न रखे कि इसे बाकी सभी संसदीय कार्यों से पहले लिया जाए।" Read More: SIR को लेकर संसद में हंगामा, वेल में पहुंचे सांसद, प्रियंका बोली – संचार साथी जासूसी ऐप

SIR और वोट चोरी के आरोप

बता दे कि शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हुआ। विपक्ष SIR और वोट चोरी के आरोप पर चर्चा की मांग पर अड़ा था, और प्रदर्शन कर रहा था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ' SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है। ये मैटर अर्जेंट है। इस पर फौरन चर्चा होनी चाहिए।

Parliament Winter Session: सदन में हंगामा

विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने ही नहीं दी। 'वोट चोर- गद्दी छोड़' के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया था। इसमें यह सहमति बनी कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगा।

संबंधित सामग्री

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

राज्य

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

रायपुर में भाजपा की बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और विभिन्न अभियानों के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।

CM भजनलाल ने SC-ST समुदाय के लिए सुदृढ़ नीतियों की घोषणा की, बोले - मामलों पर 60 दिन में हो रहा हिसाब

राज्य

CM भजनलाल ने SC-ST समुदाय के लिए सुदृढ़ नीतियों की घोषणा की, बोले - मामलों पर 60 दिन में हो रहा हिसाब

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने SC-ST समुदाय के लिए कठोर नीतियाँ और त्वरित न्याय प्रणाली की पुष्टि की, अपराधों में कमी और प्रकरणों के तेजी से निपटान पर जोर दिया।