नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM बोले - नितिन जी मेरे बॉस

nitin-nabin-bjp-national-president-pm-modi-boss

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM बोले - नितिन जी मेरे बॉस

नितिन नबीन बने bjp के राष्ट्रीय अध्यक्ष pm बोले - नितिन जी मेरे बॉस

Nitin Nabin BJP President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। नितिन नबीन 12वें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेय। PM मोदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने अपने पहले संबोधन में BJP  के इतिहास, वैचारिक संघर्ष और भविष्य की चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को याद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। नितिन ने कहा - BJP की यात्रा त्याग, संघर्ष और संकल्प से भरी रही है। नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

‘राजनीति ऐशो-आराम नहीं, बल्कि तपस्या’

राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन ने अपने पहले भाषण में कहा, ‘हम ऐसे दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, बल्कि तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।’  नए अध्यक्ष ने कहा अगले कुछ महीनों में तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने इन राज्यों में जनसांख्यिकीय बदलावों को BJP पार्टी के लिए चुनौती बताया।

Nitin Nabin BJP President: नितिन जी मेरे बॉस  - PM

प्रधानमंत्री मोदी ने 55 मिनट का भाषण दिया। जिसमें PM ने कहा - भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। PM ने आगे कहा - इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं, और मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’

‘घुसपैठियों को देश लूटने नहीं देगा’

Nitin Nabin BJP President: पीएम ने घुसपैठियों को लेकर बात करते हुए कहा - आजसामने बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठिएं है। दुनिया के समर्थ देश भी अपने देश में घुसपैठियों की जांच कर रहे हैं और उनको पकड़ रहे हैं। दुनिया में कोई अपने देश में घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं कर सकते, भारत भी घुसपैठियों को अपने गरीबों, युवाओं के हक लूटने नहीं दे सकता। घुसपैठिए किसी भी देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है, उनकी पहचान करके उन्हें वापस उनके देश भेजना जरूरी है।

संबंधित सामग्री

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

राज्य

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

मनोरंजन

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

ईशा देओल ने खुलकर बात की कि उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है, विशेषकर तलाक और ब्रेकअप के बाद।

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

राज्य

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन में धमाका हुआ जिसके वीडियो से सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गईं। 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वैन और क्रेन जब्त।

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराकर पलट गया, जिससे भीषण आग लगी और चालक की मौत हो गई। कई वाहन भी जल गए।

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।