nicolas-maduro-arrested-venezuela-president-extradited-usa

हाथों में हथकड़ी, आंखों पर पट्टी…वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार, पत्नी समेत अमेरिया लाया गया

By : Himani Shrotriya
हाथों में हथकड़ी, आंखों पर पट्टी…वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार, पत्नी समेत अमेरिया लाया गया
Nicolás Maduro Arrested: हाथों में हथकड़ी, आंखों पर पट्टी…वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद वेनेजुएला का राष्ट्रपति बदल दिया है। वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी से कार्यभार संभालने के लिए कहा है।

लंगड़ाते हुए दिखे मादुरो

मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया को 4 जनवरी की रात अमेरिका लाया गया। अमेरिकी सेना का विमान स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच मादुरो को प्लेन से उतारा। उनके हाथों में हथकड़ी थी। इस दौरान वे लंगड़ाते हुए दिखे। बता दे कि, अमेरिकी सैनिकों ने 3 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला किया और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था। राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार

ड्रग्स और हथियारों की तस्करी का चलेगा मुकदमा

न्यूयॉर्क लाने के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को बेस के हैंगर में रखा गया, जहां उनका मेडिकल टेस्ट किया गया। इसके बाद मादुरो को मैनहैटन ले जाया गया। यहां पर कानूनी कार्यवाही के बाद में मादुरो को ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, और अगले हफ्ते फेडरल कोर्ट में उन पर ड्रग्स और हथियारों की तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।

Nicolás Maduro Arrested: मादुरो को बेडरूम से घसीटकर निकाला

रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस ने मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर निकाला। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जब तक वेनेजुएला के हालात ठीक नहीं हो जाते, तब तक देश को अमेरिका ही चलाएगा। इसके लिए खास टीम बनाई गई है, जिसमें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ समेत अन्यअधिकारी शामिल हैं।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026