nepal-plane-crash-video-update-kathmandu-airport

Nepal Plane Crash : नेपाल में फिर प्लेन क्रेस में 18 लोगों की मौत, काठमांडू से उड़ान भरते ही जमीन से टकराया

By : Shital Sharma
Nepal Plane Crash : नेपाल में फिर प्लेन क्रेस में 18 लोगों की मौत, काठमांडू से उड़ान भरते ही जमीन से टकराया

विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 19 लोग सवार थे


Nepal Plane Crash : नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है. फिलहाल इस घटना में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घायल पायलट कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 19 लोग सवार थे। विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। 9एन-एएमई विमान सूर्या एयरलाइंस का था।

Nepal-plane-crash-video-update kathmandu airport

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, पुलिस और दमकलकर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है। हादसे में जानमाल के नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें धुएं का गुबार उड़ते देखा जा सकता है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई. उसे तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया। मौके से सामने आई तस्वीर में धुआं उठता देखा जा सकता है।

Nepal-plane-crash-video-update kathmandu airport

विमान पोखरा के लिए उड़ा था

विमान सूर्या एयरलाइंस का था। हादसा काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। विमान पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में केवल एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारियों के होने की सूचना है। हालांकि इसमें कोई यात्री सफर नहीं कर रहा था। इस बात की जानकारी खुद एयरपोर्ट के इंफॉर्मेशन ऑफिसर ने दी। प्लेन क्रैश होते ही ऐसा लगा जैसे वह आग के गोले में तब्दील हो गया हो और अचानक आसमान में धुएं का गुबार छा गया हो।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026