Neeraj Chopra Wedding Reception: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 25 जनवरी 2025 को हरियाणा के लारसौली में जन्मीं हिमानी मोर के साथ हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई थी। उनके शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे।
शादी के करीब 11 महीने के बाद रिसेप्शन
शादी के करीब 11 महीने के बाद ओलंपिक स्टार ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया। गुरुवार को जहां करनाल में रिसेप्शन में कई हस्तियों ने शिरकत की तो शानिवार को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की VIP ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी के चलते चर्चा में रही। [caption id="attachment_125135" align="alignnone" width="601"]
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा[/caption]
Neeraj Chopra Wedding Reception: PM ने की शिरकत
इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट तक रूके और परिवार के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। PM ने न सिर्फ जोड़े को आशीर्वाद दिया, बल्कि भगवान श्रीराम की मूर्ति भी भेंट की। [caption id="attachment_125136" align="alignnone" width="591"]
रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की[/caption]
150 VIP बुलाए
रिसेप्शन पार्टी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़ी हस्तियों को भी आना था, लेकिन वे नहीं आ सके। पार्टी में कुल 150 VIP बुलाए गए थे। [caption id="attachment_125137" align="alignnone" width="592"]
11 महीने पहले की थी शादी[/caption]