लौटते मानसून ने मचाई तबाही: तिरुवनंतपुरम से हैदराबाद तक स्कूल बंद, उड़ानें डाइवर्ट, किसान बेहाल!

monsoon-retreat-2025-kerala-to-maharashtra-rain-alert

लौटते मानसून ने मचाई तबाही: तिरुवनंतपुरम से हैदराबाद तक स्कूल बंद, उड़ानें डाइवर्ट, किसान बेहाल!

लौटते मानसून ने मचाई तबाही तिरुवनंतपुरम से हैदराबाद तक स्कूल बंद उड़ानें डाइवर्ट किसान बेहाल

जब लौटता मानसून बना आफत की बारिश

Monsoon Retreat 2025 Kerala to Maharashtra Rain Alert: हर साल की तरह इस बार भी मानसून की विदाई तय समय पर शुरू हुई, लेकिन जाते-जाते वो 'विदाई वाली मिठास' नहीं, 'वज्रपात और बाढ़ की कड़वाहट' छोड़ गया। उत्तर भारत में मानसून विदा हो चुका है, पर दक्षिण और पूर्वी भारत में ये अब भी अपना कहर बरपा रहा है। केरल से लेकर ओडिशा और तेलंगाना से लेकर महाराष्ट्र तक आसमान से बरसी आफत ने लोगों की ज़िंदगी की रफ्तार थाम दी है।

Monsoon Retreat 2025 Kerala to Maharashtra Rain Alert

तिरुवनंतपुरम डूबा पानी में, स्कूल-कॉलेज बंद

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हालत सबसे बुरे हैं। सड़कें नदियों में तब्दील, गली-मोहल्लों में 2 फीट तक पानी, और लोग घरों में कैद। सरकार ने स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग ने कोल्लम, पाथनमथिट्टा, इडुक्की और एर्नाकुलम समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मतलब – खतरा टला नहीं है।

हैदराबाद में आसमान से आई मुसीबत, उड़ानें डायवर्ट

हैदराबाद में भारी बारिश की वजह से 3 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर गया है, ट्रैफिक रेंग रहा है, और ऑफिस जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साइबराबाद पुलिस ने IT कंपनियों से अपील की है कि वे वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दें, ताकि जाम से बचा जा सके।

मराठवाड़ा के किसान बेहाल, सरकार ने खोला खजाना

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश ने वो तबाही मचाई कि फसलें तिनका-तिनका हो गईं। अब तक 9 लोगों की मौत, और लाखों एकड़ की फसल बर्बाद।सरकार ने 8 जिलों के किसानों को ₹1,500 करोड़ की राहत देने का ऐलान किया है। लेकिन क्या सिर्फ पैसों से उनकी मेहनत की भरपाई हो सकेगी?

heavy-rain-alert-58-districts-up-bihar kasganj-floods-dharamshala-snow

ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर भी मंडरा रहा खतरा

बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा के 18 जिलों में हाई अलर्ट, क्योंकि आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

देश में कहीं सुकून, कहीं संकट

  • बिहार में 13 जिलों में तेज हवाएं और बारिश का यलो अलर्ट।

  • मध्यप्रदेश में मानसून विदा होने को है, पर जाते-जाते जमकर बारिश दे रहा है।

  • राजस्थान में दिन गर्म और रातें ठंडी हो गई हैं।

  • पंजाब और हरियाणा में मानसून विदा हो चुका है, तापमान बढ़ रहा है।

Read more:-क्या लद्दाख हिंसा एक बड़ी साजिश थी: वांगचुक को जेल भेजने की तैयारी

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

संबंधित सामग्री

करण कुंद्रा ने पानी के अंदर तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, घुटनों पर बैठकर जताया प्यार

मनोरंजन

करण कुंद्रा ने पानी के अंदर तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, घुटनों पर बैठकर जताया प्यार

टीवी स्टार करण कुंद्रा ने मॉरिशस में स्कूबा डाइविंग करते हुए तेजस्वी प्रकाश को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनका यह खास पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

राज्य

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में ₹682 करोड़ की लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला।

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

राज्य

मोगा को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, CM मान ने 120 बेड वाले अस्पताल का किया उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में 120 बेड वाले 'कैपिटल अस्पताल' का उद्घाटन किया, जिसे NABH से मान्यता प्राप्त है।

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

राज्य

उत्तराखंड में शहीद जवानों के परिजनों की बढ़ी अनुग्रह सहायता राशि, बसों में निःशुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों के लिए अनुग्रह सहायता राशि और नौकरी आवेदन की समय सीमा बढ़ाई।

विदेशी ताकतें भारत में बांग्लादेश-श्रीलंका जैसा माहौल चाहती थीं:कैलाश विजयवर्गीय

राज्य

विदेशी ताकतें भारत में बांग्लादेश-श्रीलंका जैसा माहौल चाहती थीं:कैलाश विजयवर्गीय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर राजनीतिक अवसरवाद का आरोप लगाया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और विदेशी ताकतों की साजिश को लेकर भी बोले।