घर के पास PNG पाइपलाइन, तो लेना ही होगा कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर

mandatory-png-connection-lpg-cylinder-rule

घर के पास PNG पाइपलाइन, तो लेना ही होगा कनेक्शन, वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर

घर के पास png पाइपलाइन तो लेना ही होगा कनेक्शन वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर

Mandatory PNG connection: अगर आपके घर के पास पाइप्ड नेचुरल गैस यानि की PNG की पाइपलाइन ही कनेक्शन लेना होगा। केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत नोटिस मिलने के 90 दिनों के अंदर PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा, वरना आपके घर की LPG गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी। साथ ही सोसाइटियों को 3 दिन में पाइपलाइन की मंजूरी भी देनी होगी।

[caption id="attachment_143109" align="alignnone" width="1137"]AI Image AI Image[/caption]

PNG कनेक्शन लेना जरूरी

जिन इलाकों में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है, वहां PNG कनेक्शन देने में कंपनियां हील-हवाला नहीं कर सकेंगी। केंद्र सरकार ने तय किया कि कंपनियों को निश्चित अवधि में कनेक्शन उपलब्ध कराना होगा। जो जानबूझ कर PNG कनेक्शन नहीं लेंगे, उनकी LPG सप्लाई बाधित हो सकती है। इस बारे में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मिडिल-ईस्ट में जारी जंग और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026' लागू कर दिया है।

सोसायटी नहीं कर सकती मना

  • कई बार हाउसिंग सोसायटियों या रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के विरोध की वजह से पाइपलाइन का काम रुक जाता था। अब ऐसा नहीं होगा।
  • अगर कोई कंपनी पाइपलाइन के लिए रास्ता मांगती है, तो सोसाइटी को 3 दिन के अंदर मंजूरी देनी ही होगी।
  • अगर सोसाइटी ने मना करती है या देरी की, तो वहां रहने वाले सभी घरों की LPG सप्लाई पर रोक लगा दी जाएगी।

Mandatory PNG connection: नहीं अटकेगी फाइल

  • पाइपलाइन बिछाने के लिए अब सरकारी विभागों को फाइलों को अटकाने की इजाजत बिल्कुल नहीं है।
  • छोटे नेटवर्क के लिए 10 दिन और बड़ी लाइनों के लिए 60 दिन में मंजूरी देना जरूरी है।
  • अगर विभाग तय वक्त में जवाब नहीं देता, तो उसे 'डीम्ड क्लियरेंस' यानी 'ऑटोमैटिक मंजूरी' मान लिया जाएगा और काम शुरू हो जाएगा।

जमीन मालिक को मुहावजा

  • अगर पाइपलाइन किसी की निजी जमीन से गुजर रही है, तो मुआवजे को लेकर सालों तक केस नहीं चलेंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए फिक्स फॉर्मूला बना दिया है:
  • जमीन के कमर्शियल सर्किल रेट का 30% हिस्सा मालिक को मुआवजे के तौर पर मिलेगा।
  • जमीन मालिक अगर आवेदन मिलने के 24 घंटे में मंजूरी देता है, तो उसे दोगुना यानी 60% मुआवजा मिलेगा।
  • अगर जमीन मालिक मंजूरी नहीं देता है, तो 'डेजिग्नेटेड अथॉरिटी' फैसला लेंगे।

सिलेंडर होगा सरेंडर

 केंद्र सरकार ने 14 मार्च को ही PNG कनेक्शन को लेकर नए नियम जारी किए थे। इसके तहत अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर फिर से भरा जाएगा होगा। सरकार इससे पहले LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर 4 बार नियम जारी कर चुकी है।

किराएदार क्या करें?

Mandatory PNG connection: PNG कनेक्शन के लिए आवेदन घर का 'कानूनी कब्जाधारी' या 'मालिक' कर सकता है। यानी आप किराएदार के तौर पर आवेदन कर सकते हैं। आपके पास PNG कनेक्शन लगाने का नोटिस आने पर दो रास्ते हैं

मकान मालिक के जरिए: मालिक से बात करके उनके नाम पर कनेक्शन लगवा सकते हैं। 

किराएदार के नाम पर: कंपनियां किराएदारों को भी कनेक्शन देती हैं। इसके लिए आमतौर पर रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक से एक NOC की जरूरत होगी। लेकिन अगर आपके नाम पर पहले से LPG कनेक्शन है तो उसे सरेंडर करना होगा।

संबंधित सामग्री

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

राज्य

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

सरगुजा जिले में मानसून के दौरान कम बारिश हुई। इस बीच, आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

राज्य

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

राज्य

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'सिंहस्थ 2028 का संकल्प' कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें कुंभ मेले के प्रबंधन और सुधार पर चर्चा की गई।

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।