मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी: सनातन पर उदयनिधि का बयान हेट स्पीच के दायरे में

madras-hc-udayanidhi-stalin-sanatana-hate-speech

मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी: सनातन पर उदयनिधि का बयान हेट स्पीच के दायरे में

मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी सनातन पर उदयनिधि का बयान हेट स्पीच के दायरे में

मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु के डिप्टी मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि उदयनिधि की यह टिप्पणी हेट स्पीच की श्रेणी में आती है और इसकी प्रकृति नरसंहार जैसी कही जा सकती है। यह टिप्पणी 2023 में दिए गए उस बयान से जुड़ी है, जिसमें उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करते हुए कहा था कि इसे मिटा देना चाहिए। बयान के बाद देशभर में इसका तीखा विरोध हुआ था।

अमित मालवीय की याचिका पर फैसला

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने उदयनिधि के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद DMK के एक नेता ने मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मालवीय ने इस FIR को रद्द कराने के लिए मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच में याचिका दायर की थी। तीन साल बाद अब कोर्ट ने FIR रद्द कर दी है।

कोर्ट ने क्या कहा

जस्टिस एस. श्रीमथी ने अपने आदेश में कहा कि अमित मालवीय ने केवल उदयनिधि स्टालिन के सार्वजनिक बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। ऐसी प्रतिक्रिया को अपराध मानना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। कोर्ट ने साफ किया कि राजनीतिक बयान पर प्रतिक्रिया देना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आता है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।