LPG टैंकर में बम जैसा धमाकाः एक सेकंड में उजड़ गए कई घर, कई ज़िंदगियां तबाह

lpg-tanker-blast-punjab-hoshiarpur-gas-explosion-illegal-lpg-trade

LPG टैंकर में बम जैसा धमाकाः एक सेकंड में उजड़ गए कई घर, कई ज़िंदगियां तबाह

lpg टैंकर में बम जैसा धमाकाः एक सेकंड में उजड़ गए कई घर कई ज़िंदगियां तबाह

lpg tanker blast punjab hoshiarpur: पंजाब हादसे ने उजागर की गैस माफिया की काली हकीकत

lpg tanker blast punjab hoshiarpur gas explosion illegal lpg trade

एक चिंगारी, और लपटों में बदल गईं ज़िंदगियाँ

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात जो हुआ, वो सिर्फ एक हादसा नहीं था वो एक जिंदा साजिश थी। एक LPG टैंकर में हुआ धमाका सिर्फ आग का गोला नहीं था, उसने कई जिंदगियों को राख कर दिया और बुरी तरह से झुलसा दिया मंडियाला गांव की मासूम जनता को। चार लोगों की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे। कई दुकानें, घर, यादें और उम्मीदें आग की लपटों में तबाह हो गईं।

 जब टकराया ट्रॉला और फटा गैस टैंकर

रात करीब 10 बजे, एक सब्जियों से भरी पिकअप गाड़ी अनजाने में LPG टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि टैंकर में लगी गैस नोज़लें टूट गईं और तेज़ रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही सेकंड में टैंकर में बम जैसा धमाका हुआ। जिसकी गूंज गांव के कोने-कोने में सुनाई दी। एक स्थानीय निवासी गुरमुख सिंह कहते हैं:
 धमाका इतना ज़ोरदार था कि लगा जैसे कोई बम फट गया हो। हम कुछ समझ पाते उससे पहले ही लपटों ने हमें घेर लिया। मेरा पूरा परिवार 6 लोग झुलस गए।

lpg tanker blast punjab hoshiarpur gas explosion illegal lpg trade

मौत की आग में राख हुए घर, दुकानें और सपने

आग इतनी भयावह थी कि 15 दुकानें और 4 घर पलभर में जलकर खाक हो गए। कुछ की छतें उड़ गईं, टंकियां फट गईं, और सड़क पर पड़ा हर सामान, इंसानी अस्तित्व की तरह, जल कर मिट गया। गांव की महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों को सिविल अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती किया गया। घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

lpg tanker blast punjab hoshiarpur: हादसे के पीछे का काला सच: कालाबाज़ारी?

घायल गुरबख्श सिंह का बयान हिला देने वाला है
ये टैंकर यहां गैस की अवैध कालाबाजारी के लिए आया था। यहां आसपास के इलाके में गैरकानूनी तरीके से गैस भरी जाती है। ये हादसा कोई दुर्घटना नहीं, सिस्टम की लापरवाही और लालच का नतीजा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये टैंकर फैक्ट्री या कंपनी का नहीं था, बल्कि गैस की गैरकानूनी रीफिलिंग के धंधे में लिप्त लोगों का था।

 14 घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे, धरना और आक्रोश

हादसे के बाद होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने धरना शुरू कर दिया उनका गुस्सा जायज़ था। SDM के आश्वासन और मुख्यमंत्री के मुआवजे की घोषणा के बाद ही जाम हट सका। lpg tanker blast punjab hoshiarpur gas explosion illegal lpg trade

 2-2 लाख की मदद, लेकिन क्या जिंदगियां लौटेंगी?

CM भगवंत मान ने मृतकों के परिवार को ₹2 लाख का मुआवजा देने और घायलों के इलाज की पूरी ज़िम्मेदारी लेने का ऐलान किया है।लेकिन सच ये है कि जो माताएं जल गईं, जो बच्चे अस्पताल में तड़प रहे हैं, उनके दर्द की कोई कीमत नहीं लग सकती।   lpg tanker blast punjab hoshiarpur gas explosion illegal lpg trade Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।