JNU में खालिद-शरजील के समर्थन में लगे नारे, 'मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी'

jnu-students-slogans-support-khalid-sharjeel-against-modi-shah

JNU में खालिद-शरजील के समर्थन में लगे नारे, 'मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी'

jnu में खालिद-शरजील के समर्थन में लगे नारे मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी

JNU slogans against Modi Shah: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी हुई है। यह नारेबाजी दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद और देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में हुई है।

'मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी'

JNU के छात्रों ने 'मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी', 'अंबानी राज की कब्र खुदेगी, JNU की धरती पर' और 'अडानी की कब्र खुदेगी, JNU की धरती पर' जैसे नारे लगाए, जिसका वीडियो भी सामने आया। बता दें कि JNU पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में घिरा रहा है। https://youtube.com/shorts/9wUVtwTpR2o?si=Zgk8A4eigCYMm_y3

खालिद-शरजील के समर्थन में नारेबाजी

वीडियो सामने आने के बाद JNU स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि हर साल छात्र 5 जनवरी 2020 को कैंपस में हुई हिंसा की निंदा करने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हैं। सभी नारे वैचारिक थे और किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं करते। नारेबाजी और प्रदर्शन साबरमती हॉस्टल के बाहर हुआ। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भी नारेबाजी की। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके विरोध में यह प्रोटेस्ट हुआ। [caption id="attachment_126772" align="alignnone" width="589"]खालिद-शरजील खालिद-शरजील[/caption]

JNU slogans against Modi Shah: BJP नेताओं की प्रतिक्रिया

JNU में हुई नारेबाजी पर BJP नेता और मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा - सांपों के फन कुचले जा रहे हैं तो सपोले बिलबिला रहे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा - 'ये बिलकुल गलत है। पहले तो देशद्रोह का काम करेंगे और फिर उनके समर्थन में नारे लगाएंगे।

पुलिस ने क्या कहा?

JNU slogans against Modi Shah: जेएनयू में लगे नारों को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी है, पर इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।