Jaipur Military Parade: राजधानी जयपुर के महला रोड पर सेना दिवस पर आयोजित भारतीय सेना की मुख्य परेड में जमीन से लेकर आसमान तक देश की सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। आर्मी डे परेड में अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, के-9 वज्र, पिनाका MLRS, T-90 टैंक जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ ड्रोन, जैमर सिस्टम और रोबोटिक डॉग ने सबका ध्यान खींचा। इस परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए।
[caption id="attachment_128293" align="alignnone" width="630"]
परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए[/caption]
परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए[/caption]
सेना का शोर्य
गुलाबी नगरी के आसमान में अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे ने दुश्मनों के होश उड़ाने वाले करतब दिखाए। नाल (बीकानेर) एयरबेस से उड़ान भरकर आए जगुआर फाइटर जेट की ताकत लोगों ने देखी। राजपूत, सिख, भैरव कमांडो सहित 7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया। ध्रुव, चीता और चेतक हेलिकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट और NCC कैडेट्स की कदमताल ने परेड को और भी ऐतिहासिक बना दिया।https://youtube.com/shorts/WrNV2s01tKg?si=p8Keic57e48GGyRPशौर्य की गूंज और पराक्रम का सम्मान, 78वीं सेना दिवस परेड के अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर से भारतीय सेना को नमन!
जय हिन्द की सेना ??@adgpi #IndianArmyDay pic.twitter.com/Xosr203dJH — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 15, 2026
शहीदों को किया सम्मानित
पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आर्मी-डे परेड जयपुर में हुई। जगतपुरा के महल रोड पर हजारों लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने। इस परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड कमांडर्स को सलामी दी। अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड को लीड किया। [caption id="attachment_128294" align="alignnone" width="626"]
भारतीय सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर[/caption]
[caption id="attachment_128295" align="alignnone" width="630"]
सेना के डॉग[/caption]
[caption id="attachment_128296" align="alignnone" width="635"]
7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया[/caption]