Jagdeep Dhankhar resignation: जगदीप धनखड़ का इस्तीफा… अचानक लिया गया फैसला, अब ज...

jagdeep-dhankhar-resignation-vice-president-house-vacate

Jagdeep Dhankhar resignation: जगदीप धनखड़ का इस्तीफा… अचानक लिया गया फैसला, अब जल्द खाली करेंगे उपराष्ट्रपति भवन

jagdeep dhankhar resignation जगदीप धनखड़ का इस्तीफा… अचानक लिया गया फैसला अब जल्द खाली करेंगे उपराष्ट्रपति भवन

इस्तीफे के बाद तुरंत शुरू की पैकिंग Jagdeep Dhankhar resignation: सोमवार को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देने से पहले ही उपराष्ट्रपति निवास में अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, धनखड़ जल्दी ही उपराष्ट्रपति भवन खाली कर देंगे और अब किसी भी राजनीतिक नेता से दूरी बनाए हुए हैं।

 राष्ट्रपति को लिखा भावुक पत्र

धनखड़ ने इस्तीफा देने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक भावुक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। उन्होंने लिखा कि वे डॉक्टर की सलाह का पालन करते हुए अब स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना चाहते हैं। हालाँकि विपक्ष इस निर्णय को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। Jagdeep Dhankhar resignation:

विपक्ष का आरोप... सरकार के दबाव में आया इस्तीफा

धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि यह फैसला सरकारी दबाव के चलते लिया गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उनसे मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। विपक्ष इसे एक सियासी चाल बता रहा है। read more:  मोदी की लंदन यात्रा: UK से सस्ती कारें, व्हिस्की और 120 अरब डॉलर का व्यापार मौका

 प्रोटोकॉल पर भी सवाल

संवैधानिक नियमों के अनुसार, उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें सरकारी आवास दिया जाता है। लेकिन चूंकि धनखड़ ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें सरकारी बंगला मिलेगा या नहीं। अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 पद छोड़ने के बाद भी मिलेंगी सुविधाएं

Jagdeep Dhankhar resignation: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते धनखड़ को कई सरकारी सुविधाएं मिलती रहेंगी, जैसे—पेंशन, मुफ्त आवास, स्टाफ सहायता, चिकित्सा सुविधा और यात्रा भत्ता। उन्हें दो सहायक, दो चपरासी, और ₹60,000 रुपये का ऑफिस खर्च भी मिलेगा। इसके अलावा उन्हें और उनके एक रिश्तेदार को पूरे भारत में हवाई व रेल यात्रा की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। read more: भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में उछाल: अब 59 देशों की वीजा-फ्री यात्रा

         

संबंधित सामग्री

'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, 4 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

देश-विदेश

'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, 4 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ जम्मू से हुआ। पहला जत्था 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ रवाना हुआ। 4 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

बारिश बनी आफत!: MP-UP में सड़कें जलमग्न, बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 5 मौतें

देश-विदेश

बारिश बनी आफत!: MP-UP में सड़कें जलमग्न, बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 5 मौतें

भारत के कई राज्यों में मानसून के कारण बड़ी तबाही। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में सड़कें जलमग्न, महाराष्ट्र में करंट से दुर्घटनाएँ और बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से मौतें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: AI के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: AI के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने एआई और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने, कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की है।

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, वड़िंग बने रहेंगे अध्यक्ष; चन्नी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, वड़िंग बने रहेंगे अध्यक्ष; चन्नी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाई, विभिन्न चुनावी समितियों का गठन किया गया।

पीएम मोदी का मास्क पहनकर मोबाइल दुकान में चोरी! भीलवाड़ा में CCTV में कैद हुई चोरों की अनोखी करतूत

देश-विदेश

पीएम मोदी का मास्क पहनकर मोबाइल दुकान में चोरी! भीलवाड़ा में CCTV में कैद हुई चोरों की अनोखी करतूत

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक मोबाइल दुकान से चोरी की घटना हुई, जहाँ चोर ने प्रधानमंत्री मोदी का मास्क पहन रखा था। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई।