जमशेदपुर के SSP और सरायकेला SP पर गिरी गाज, झारखण्ड CM सोरेन ने तत्काल हटाने के दिए आदेश

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फैसला

जमशेदपुर के SSP और सरायकेला SP पर गिरी गाज, झारखण्ड CM सोरेन ने तत्काल हटाने के दिए आदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधिकारियों को पद से हटाया, जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।

जमशेदपुर के ssp और सरायकेला sp पर गिरी गाज झारखण्ड cm सोरेन ने तत्काल हटाने के दिए आदेश

जमशेदपुर के SSP और सरायकेला SP पर गिरी गाज, झारखण्ड CM सोरेन ने तत्काल हटाने के दिए आदेश | None

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पाण्डेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटा दिया गया है। दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने के आरोपों के आधार पर की है।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अपराध पर नियंत्रण में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश

स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को संबंधित क्षेत्रों में लगातार कैंप करने तथा प्रतिदिन हालात की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीआईजी को जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हिमांशु कुमार सिंह हत्याकांड के बाद बढ़ा विवाद

यह कार्रवाई करणी सेना के युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह की हत्या के बाद सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में उन पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु ने सोमवार शाम टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस मामले में बार संचालक और भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रदर्शन और तोड़फोड़ से बिगड़े हालात

हिमांशु कुमार सिंह की मौत के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बिष्टुपुर गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजरने वाले कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

CCTV फुटेज ने खड़े किए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हिमांशु कुमार सिंह सरायकेला में करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की दो गाड़ियां और टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर मौजूद दिखाई देते हैं। फुटेज में कुछ हमलावर दो युवकों पर लगातार चाकू से हमला करते नजर आते हैं, जबकि पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

इस हमले में घायल प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, जिसके बीच मुख्यमंत्री का यह प्रशासनिक कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

राज्य

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

गढ़वा जिले के युवक पर तीन शादियां करने का आरोप; तीसरी पत्नी ने पति के घर पहुंच अपने अधिकारों की मांग की।

प्रेमी ने रची थी LLB छात्रा दिव्या की हत्या की साजिश, कोर्ट में गवाही रोकने के लिए बुलाकर की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

राज्य

प्रेमी ने रची थी LLB छात्रा दिव्या की हत्या की साजिश, कोर्ट में गवाही रोकने के लिए बुलाकर की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में एलएलबी छात्रा दिव्या कुमारी पासवान की हत्या का मामला सुलझा, प्रेमी राहुल यादव फरार, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

झारखंड में सड़क परियोजनाओं में देरी पर सख्त हुए सीएम सोरेन, दो महीने की डेडलाइन; लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

राज्य

झारखंड में सड़क परियोजनाओं में देरी पर सख्त हुए सीएम सोरेन, दो महीने की डेडलाइन; लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सड़क और पुल परियोजनाओं में देरी के लिए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देने का निर्देश दिया।