ईशा सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

बेटियों ने रचा इतिहास, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

ईशा सिंह ने 25 m पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। भारत को इस इवेंट में कुल 3 मेडल मिले।

बेटियों ने रचा इतिहास,  ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

ईशा सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

हांगझोऊ शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की ईशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। तो वहीं, दूसरी ओर मनु भाकर ने 25 m पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने में सफलता हासिल की। ईशा सिंह ने  25 m पिस्टल स्पर्धा में  40 टारगेट पर निशाना साधा और घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी युएगुए झांग से आगे रहकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

ईशा के करियर में बड़ी उपलब्धि

यह गोल्ड मेडल हैदराबाद की 21 साल की ईशा सिंह के करियर में बड़ी उपलब्धि है। इस सीजन की शुरुआत में म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने फाइनल में 43 हिट्स के साथ सीनियर और जूनियर दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा था। पेरिस 2024 ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्ड विजेता ईशा दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई।  

भारत को 3 मेडल

हांगझोऊ शूटिंग मीट एक संयुक्त ISSF वर्ल्ड कप है, जिसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन शूटर हिस्सा ले रहे हैं और यह मंगलवार को खत्म होगा। 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने एक रोमांचक डबल शूट-ऑफ में नॉर्थ कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक को हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इसके साथ ही, हांगझोऊ में भारत के मेडल्स की संख्या 3 हो गई है,  इससे पहले संयम ने महिलाओं के 10 m एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अब भारत मेडल टेबल में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है, चीन ने अब तक 14 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें 6 गोल्ड मेडल शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय युवा एथलीट शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

CWG 2026: भारत ने जीते 8 गोल्ड, महिला बॉक्सर्स का जलवा, मेडल टेबल में चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

CWG 2026: भारत ने जीते 8 गोल्ड, महिला बॉक्सर्स का जलवा, मेडल टेबल में चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय टीम ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें बॉक्सिंग में 7 गोल्ड शामिल हैं।

CWG 2026: जैस्मिन लांबोरिया ने रिंग में बरपाया कहर, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड; वॉल्श को 5-0 से दी करारी शिकस्त

CWG 2026: जैस्मिन लांबोरिया ने रिंग में बरपाया कहर, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड; वॉल्श को 5-0 से दी करारी शिकस्त

जैस्मिन लांबोरिया और प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते, जिससे देश की पदक तालिका मजबूत हुई।

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज जीता।

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज

भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष हेवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026