इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिलेशन का पैसा लौटाएगी,CEO को कारण बताओ नोटिस

indigo-flight

इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिलेशन का पैसा लौटाएगी,CEO को कारण बताओ नोटिस

इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिलेशन का पैसा लौटाएगीceo को कारण बताओ नोटिस

Indigo flight  : इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिलेशन के पीछे तकनीकी खामियां, मौसमी शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में बढ़ती भीड़ और अपडेटेड क्रू रोस्टरिंग नियमों (FDTL) शामिल है, जिसका निगेटिव असर ऑपरेशंस पर पड़ा है. इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस के बीच सरकार ने कंपनी को अगले 48 घंटों के अंदर पैसेंजर के बैगेज को ट्रेस करके डिलीवर करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ एयरलाइन को पैसे रिफंड करने और कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स के लिए पूरा रिफंड प्रोसेस 7 दिसंबर को रात 8 बजे तक पूरा करने का आदेश दिया गया है। वहीं शनिवार को 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।

मध्य प्रदेश में अबतक 85 फ्लाइट्स रद्द हो चुकी है. अकेले शनिवार को प्रदेश के 5 हवाई अड्डों से कुल 20 उड़ानें रद्द कर दीईं. हालांकि फ्लाइट संचालन में सुधार होने की बात कह रहे हैं.

95% रूट पर कनेक्टिविटी शुरू

इंडिगो ने कहा कि 95% रूट पर कनेक्टिविटी फिर से स्थापित कर ली गई है। एयरलाइन ने दावा किया कि हम 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। कंपनी ने आगे कहा कि हमें लोगों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए काफी वक्त लगेगा। मामले में सरकार ने शनिवार को कंपनी के CEO को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब भी मांगा है।

read more :एयरफेयर पर सरकार की बड़ी सख्ती: अब 18 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं लगेगा

सरकार के आदेश

सरकार ने एयरलाइंस के बढ़ते किराए पर रोक लगाई। केंद्र ने सभी एयरलाइंस के लिए हवाई करिया फिक्स कर दिया है। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी। वहीं, अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगा।

Indigo flight  : 5-15 दिसंबर के बीच पूरा पैसा लौटाएगी इंडिगो

इंडिगो ने कहा कि 5-15 दिसंबर के बीच की गई बुकिंग का वे पूरा पैसा लौटाएंगे। कंपनी ने कहा कि इस रिफंड के लिए कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। एयरलाइन ने इसको लेकर कस्टमर से माफी भी मांगी।

DGCA के नियम

DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।

वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।