अमेरिकन F-35 :  भारत ने फाइटर जेट खरीदने से पहले रखी शर्त?

india-rejects-f-35-deal-focus-on-make-in-india-su-57-alternative

अमेरिकन F-35 :  भारत ने फाइटर जेट खरीदने से पहले रखी शर्त?

अमेरिकन f-35   भारत ने फाइटर जेट खरीदने से पहले रखी शर्त

सस्ते रूस के Su-57 और देश में बनेगा तो लेंगे, वरना नहीं 

अमेरिका का F-35 फाइटर जेट — दुनिया का सबसे आधुनिक, सबसे महंगा और सबसे चर्चित लड़ाकू विमान। फिर भी भारत ने इसे खरीदने से साफ इनकार कर दिया। क्योंकि भारत अब ‘ग्राहक’ नहीं, साझेदार बनना चाहता है। वो दौर बीत चुका है जब हम सिर्फ हथियार खरीदते थे। आज भारत चाहता है कि जो भी हथियार आएं, वो यहीं बनें, यहां के युवाओं को रोजगार दें, और देश की आत्मनिर्भरता को मजबूती दें।

क्या है पूरा मामला?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अमेरिकी अधिकारियों को साफ कर दिया है कि उसे F-35 में कोई दिलचस्पी नहीं है — खासकर जब यह विमान भारत में बनकर तैयार न हो। इससे पहले ट्रम्प प्रशासन ने फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी को यह फाइटर जेट ऑफर किया था। फिर अप्रैल में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी F-35 की बिक्री की पेशकश की। लेकिन भारत ने इस पर सहमति नहीं दी। कारण?
  • टेक्नोलॉजी ट्रांसफर नहीं
  • देश में उत्पादन की अनिच्छा
  • अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी से नाराजगी

 25% टैरिफ और ‘डेड इकोनॉमी’ वाला ताना

1 अगस्त को ट्रम्प ने भारत से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। साथ ही, भारत और रूस को “डेड इकोनॉमी” बताकर एक तरह से भारत की नीतियों का मजाक उड़ाया। अब बताइए, जब कोई देश इस तरह आपकी आर्थिक ताकत को कम करके आंकता है, तो क्या आप उससे अरबों डॉलर का डिफेंस डील करेंगे? भारत ने नहीं किया। और यही आत्मसम्मान की राजनीति है।

विकल्प क्या है? रूस का Su-57

भारत के सामने जो सबसे मजबूत विकल्प है, वो है रूस का Su-57। ये भी एक 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर है, लेकिन कीमत में लगभग F-35 से आधा।
  • F-35 की कीमत: ₹715 करोड़
  • Su-57 की कीमत: ₹325 करोड़
सिर्फ कीमत नहीं, रूस ने भारत में ही इसका निर्माण और रखरखाव करने की पेशकश की है। इससे न सिर्फ पैसा बचेगा, बल्कि भारतीय कंपनियों को तकनीकी लाभ भी मिलेगा। भारत पहले से ही रूस के साथ ब्रह्मोस, सुखोई, मिग, और S-400 जैसे कई बड़े डिफेंस प्रोजेक्ट्स में साझेदार है।

अब भारत क्या चाहता है?

भारत अब ‘खरीदार देश’ से ‘निर्माता राष्ट्र’ बनना चाहता है। वो देश जहां:
  • फाइटर जेट्स का निर्माण हो
  • युवा इंजीनियर काम करें
  • रक्षा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी आए
  • दुनिया हमें सिर्फ ग्राहक नहीं, पार्टनर माने
F-35 जैसे प्रोजेक्ट में अमेरिका भारत को सिर्फ एक 'क्लाइंट' की तरह देखता है, न कि साझेदार की तरह।

 क्या यह फैसला सही है?

us india trade deal trump tariff july deadline 2025 इस फैसले के दो पहलू हैं:

सकारात्मक पक्ष देखें तो

  • आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा
  • विदेशी कंपनियों पर निर्भरता घटेगी
  • स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा
  • रूस के साथ भरोसेमंद संबंध और गहरे

 नुकसान देखें तो

  • अमेरिका से रणनीतिक दूरी बढ़ सकती है
  • क्वालिटी और टेक्नोलॉजी का अंतर
  • चीन जैसी चुनौतियों में अमेरिका का सहयोग कम हो सकता है
  Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ लेकिन कुल मिलाकर, यह एक सॉवरेन डिसीजन है — जो दिखाता है कि भारत अब केवल समर्थन नहीं, सम्मान भी चाहता है। trump india trade deal tariff deadline 2025

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: AI के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: AI के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने एआई और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने, कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की है।

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, वड़िंग बने रहेंगे अध्यक्ष; चन्नी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, वड़िंग बने रहेंगे अध्यक्ष; चन्नी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाई, विभिन्न चुनावी समितियों का गठन किया गया।

पीएम मोदी का मास्क पहनकर मोबाइल दुकान में चोरी! भीलवाड़ा में CCTV में कैद हुई चोरों की अनोखी करतूत

देश-विदेश

पीएम मोदी का मास्क पहनकर मोबाइल दुकान में चोरी! भीलवाड़ा में CCTV में कैद हुई चोरों की अनोखी करतूत

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक मोबाइल दुकान से चोरी की घटना हुई, जहाँ चोर ने प्रधानमंत्री मोदी का मास्क पहन रखा था। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

हिमाचल में OPS पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान, NPS लागू नहीं होगी; आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी नई नीति

राज्य

हिमाचल में OPS पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान, NPS लागू नहीं होगी; आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी नई नीति

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को जारी रखने की घोषणा की है, जिससे राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

जमशेदपुर के SSP और सरायकेला SP पर गिरी गाज, झारखण्ड CM सोरेन ने तत्काल हटाने के दिए आदेश

राज्य

जमशेदपुर के SSP और सरायकेला SP पर गिरी गाज, झारखण्ड CM सोरेन ने तत्काल हटाने के दिए आदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधिकारियों को पद से हटाया, जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।