जब दुश्मन दोस्त बनें: ट्रम्प की धमकी पर भारत-पाक एक सुर में क्यों बोले?

india-pakistan-unite-against-trump-over-bagram-base

जब दुश्मन दोस्त बनें: ट्रम्प की धमकी पर भारत-पाक एक सुर में क्यों बोले?

जब दुश्मन दोस्त बनें ट्रम्प की धमकी पर भारत-पाक एक सुर में क्यों बोले

ट्रम्प की धमकी के खिलाफ भारत-पाकिस्तान एकजुट! बगराम विवाद में तालिबान को समर्थन

India-Pakistan on Trump: कभी सोचा था कि भारत, पाकिस्तान और तालिबान एक ही मुद्दे पर एक जैसी भाषा बोलेंगे? लेकिन यही हुआ। और वजह है — डोनाल्ड ट्रम्प और उनका विवादित बयान कि "बगराम एयरबेस हमें वापस चाहिए। नहीं मिला तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। ये सिर्फ एक बयान नहीं था—यह अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय संतुलन और एशियाई राजनीति में नई हलचल की शुरुआत थी। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

मॉस्को की बैठक: जहां दुश्मन भी हमख्याल निकले

8 अक्टूबर, मॉस्को में "मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन" में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, ईरान और तालिबान समेत 10 देश शामिल हुए। चर्चा का मुख्य केंद्र था — अफगानिस्तान की स्थिति और अमेरिका की वापसी के बाद की रणनीति। भारत के प्रतिनिधि जेपी सिंह और पाकिस्तान के अफगान मामलों के विशेष दूत ने स्पष्ट कहा
 अफगानिस्तान में किसी बाहरी देश का सैन्य बेस क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल सकता है।
ट्रम्प का नाम नहीं लिया गया, पर संदेश साफ था ‘बगराम एयरबेस वापस लेने की धमकी को समर्थन नहीं मिलेगा।’

India-Pakistan on Trump: तालिबान का सीधा इनकार, भारत-पाक का समर्थन

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने भी साफ शब्दों में कहा
 हम अपनी जमीन किसी को नहीं देंगे  न अमेरिका को, न किसी और को।
भारत और पाकिस्तान का इससे सहमत होना बताता है कि कभी दुश्मन माने जाने वाले ये दो देश क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर एकमत हो सकते हैं — जब मामला बाहरी दखल का हो।

India-Pakistan on Trump: ट्रम्प की 'बगराम वापसी' की मंशा क्या है?

ट्रम्प की नजरें सिर्फ एक पुराने एयरबेस पर नहीं, बल्कि चीन की सीमाओं की निगरानी, अफगान खनिज संसाधनों पर काबू और एशिया में अमेरिका की मजबूत वापसी पर हैं। उन्होंने 2025 में एक बयान में कहा था बगराम हमें चाहिए। हमने इसे छोड़कर गलती की। हम इसे वापस लेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर धमकी दी:
 अगर नहीं दिया, तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

India-Pakistan on Trump: इस एकजुटता का मतलब क्या है?

जब भारत और पाकिस्तान, जिनके बीच कश्मीर, पानी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर गहरा मतभेद है — एक साथ खड़े होते हैं, तो यह एक नया संकेत है। ये सिर्फ ट्रम्प का विरोध नहीं, बल्कि अफगानिस्तान की स्वतंत्रता की रक्षा, एशियाई देशों की बढ़ती आत्मनिर्भरता और अमेरिकी सैन्य दखल पर सवाल उठाने की हिम्मत है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में 500 और 450 मेगावॉट की सोलर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सबसे कम दर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।