भारत ने पाकिस्तान को दिया धोबी पछाड़, 61 रनों से जीता मुकाबला

india-pakistan-cricket-match-abhishek-pandya-out-ishan-kishan-fifty

भारत ने पाकिस्तान को दिया धोबी पछाड़, 61 रनों से जीता मुकाबला

भारत ने पाकिस्तान को दिया धोबी पछाड़ 61 रनों से जीता मुकाबला

India vs Pakistan 2026: भारत पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को भारत ने 61 रनों से जीत लिया है। ये भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। इसी से साथ भारत ने टॉप 8 में क्वालीफाई भी कर लिया है।

T20 World Cup का सबसे शानदार मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का टारगेट दिया। भारत और पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। BCCI ने टॉस करते हुए सूर्यकुमार यादव का अकेले फोटो जारी किया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप में भी पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। 

पाकिस्तान के बल्लेबाज धराशाही

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने भी पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांड्या ने जीरो रन पर पवेलियन भेज दिया। रिंकू सिंह ने साहिबजादा का शानदार कैच पकड़ा। पाकिस्तान ने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट खो दिया। बुमराह की गेंद पर सईम LBW हो गए और मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान टीम को संभालने उतरे लेकर वे भ जसप्रीत की गेंद का शिकार हो गए। और 4 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान आउट

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेदों पर 32 रन बनाए। इसमें 3 चौके शामिल है। 18वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवा दिया। शिवम दूबे एक बार फिर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल आखिरी बॉल खेलने आए और आउट हो गए। 

अभिषेक जीरो पर आउट

पहले बल्लेबाजी करने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन उतरे। लेकिन पहले ओवर में भारत ने विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने गेंदबाजी की और अभिषेक का  विकेट दिला दिया। अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद सीधे मिड ऑन पर खड़े शाहीन अफरीदी के हाथों में चली गई। अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशआन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। हार्दिक पांड्या जीरो पर आउट हो गए। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। 

ईशान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इसके बाद ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर ईशान ने सिक्स लगा दिया। इसके बाद तो ईशान ने रनों की बरसात कर दी। 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान ने अबरार अहमद की बॉल पर हैट्रिक चौके लगाए। इन्हीं चौकों की मदद ईशान ने लगातार दूसरी फिफ्टी पूरी की। 

[caption id="attachment_134455" align="alignnone" width="1323"]ईशान ने लगातार दूसरी फिफ्टी ईशान ने लगातार दूसरी फिफ्टी[/caption]

पांड्या का नहीं खुला खाता

इसके बाद कप्तान सूर्य कुार यादव मैदान में उतरे। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। वहीं हार्दिक पांड्या खाता भी नहीं खोल पाए। 15वें ओवर में भारतीय टीम ने लगातार दो बॉल पर विकेट गंवाए। दोनों विकेट सईम ने लिए। 

India vs Pakistan 2026: Playing 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

संबंधित सामग्री

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।