मिडिल ईस्ट जंग पर भारत की नजर, PM ने बताया देश कितना तैयार

india-middle-east-war-pm-modi-readiness

मिडिल ईस्ट जंग पर भारत की नजर, PM ने बताया देश कितना तैयार

मिडिल ईस्ट जंग पर भारत की नजर pm ने बताया देश कितना तैयार

PM on Middle East: ईरान से Israel और अमेरिका की जंग कारण Middle-East में उपजे तनाव को लेकर PM Modi लोकसभा में संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण में PM नरेंद्र मोदी संभावित वैश्विक ईंधन संकट, ग्लोबल सप्लाई चेन और स्थिरता को लेकर सरकार की तैयारी के बारे में बता रहे हैं। सोमवार को लोकसभा में PM ने कहा कि इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं। सरकार की कोशिश है कि भारत में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट किया जा रहा हैं।

PM Modi

जंग में फंसे भारतीयों की मदद

इस जंग को अब 3 हफ्ते से ज्यादा हो रहे हैं। पूरी दुनिया इस तनाव के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय लोग रह रहे हैं। वहां रहने वाले भारतीयों को जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं। भारत में और बाकी देशों में 24X7 हेल्पलाइन जारी की गई हैं। इनके जरिए आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

लाखों लोग देश लौटे

PMने कहा संकट की घड़ी में भारतीयों की सुरक्षा हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता रही है। अभी 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। ईरान से ही हजार भारतीय सुरक्षित देश लौटे हैं। 700 से ज्यादा भारतीय मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा हैं। PM ने कहा आज हमारे पास 65 लाख मीट्रिक टन की रिजर्व की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। सरकार अलग अलग देशों के सप्लायर्स से कॉन्टेक्ट में है। कोशिश है जहां से संभव हो वहां से सप्लाई होती रहे। तेल गैस फर्टिलाइजर से जुड़े जहाज भारत तक सेफ पहुंचे, इसके लिए सहयोगियों से संवाद कर रहे हैं।

PM on Middle East: पर्याप्त अन्न भंडार

PM मोदी ने कहा हमारे पास पर्याप्त अन्न भंडार है। आपात स्थिति से निबटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उस वक्त भी ग्लोबल सप्लाई चेन में कमी आई थी, तो भारत के किसानों को यूरिया की एक बोरी 300 रुपए से भी कम कीमत में दिलाई गई। खेती पर क्या असर होगा इस सवाल पर PM ने कहा हमारे पास पर्याप्त अन्न भंडार है। आपात स्थिति से निबटने के लिए  इंतजाम हैं। किसानों को ऐसे संकटों से बचाने कई कदम उठाए गए है। 6 यूरिया प्लांट भी बनाए गए हैं।

तेल-गैस का संकट

जंग का एक चैलेंज यह भी है कि देश में गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है। आने वाले वक्त में बिजली की डिमांड बढ़ती जाएगी। भारत के पावर प्लांट में कोल स्टॉक उपलब्ध है। पावर जनरेशन से लेकर सप्लाई तक हर सिस्टम की मॉनीटरिंग हो रही है। देश में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजें होर्मुज से आती हैं। जंग के बाद से ही यहां से जहाजों का आना जाना बाधित हुआ है। हमारी कोशिश रही है कि देश में तेल-गैस का संकट न हो।

हम सभी जानते हैं देश अपनी जरूरत की 60% LPG प्रोडक्शन करता है। हमने देश में इसके उत्पादन को बढ़ावा दिया। पेट्रोल डीजल की स्पलाई सुचारू होती रहे इस पर भी काम किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, घोषणा पत्र पर मंथन और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, घोषणा पत्र पर मंथन और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव

BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 में भोपाल में सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मक उद्योगों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर मुख्य चर्चा होगी।

प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

राज्य

प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बारिश के चलते एक पुराना मकान ढह गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।