बीच हवा में फ्लाइट का इंजन फेल, इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 660 यात्री

igi-airport-emergency-landing-660-passengers-safe

बीच हवा में फ्लाइट का इंजन फेल, इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 660 यात्री

बीच हवा में फ्लाइट का इंजन फेल इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे 660 यात्री

IGI Airport Emergency Landing: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी नुकसान की खबर नहीं है। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलने के बाद मौके परफायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई। 

बीच हवा में फ्लाइट का इंजन फेल

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

विशाखापट्टनम से आ रही Indigo फ्लाइट 6E 579 का इंजन फेल हो गया। जिसके बाद उसकी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर 'फुल इमरजेंसी' लागू की गई थी। SOP के तहत, रनवे के चारों ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं।

फुल इमरजेंसी लागू 

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी कॉल आया। टीम को अलर्ट पर रखा गया था हालांकि एयरक्राफ्ट 10:59 पर सुरक्षित रूप से लैंड किया गया था। फिलहाल सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.

IGI Airport Emergency Landing: डरावनी तस्वीर 

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट ने Indian Air Space में उड़ रहे विमानों की सुरक्षा को लेकर एक डरावनी तस्वीर पेश की।  रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच कुल 754 विमानों का ऑडिट किया था, जिनमें से 377 फ्लाइट्स ऐसी पाई गई जिनमें लगातार तकनीकी खामियां आ  रही थीं। संसद की स्थायी समिति की हालिया ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि यह इमरजेंसी लैंडिंग महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक बड़े संकट का हिस्सा हो सकती है।

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।