हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश नाकाम: अकेले दुकानदार ने बदमाशों को खदेड़ा

hyderabad-jewellery-shop-robbery-attempt-cctv

हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश नाकाम: अकेले दुकानदार ने बदमाशों को खदेड़ा

हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश नाकाम अकेले दुकानदार ने बदमाशों को खदेड़ा

Hyderabad Jewellery Shop Robbery: कभी-कभी हालात ऐसे बनते हैं जब डर से ज़्यादा हिम्मत काम आती है, हैदराबाद में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां एक ज्वेलरी शॉप में हथियार लेकर घुसे बदमाशों को दुकानदार ने अकेले दम पर खाली हाथ लौटा दिया यह मामला हैदराबाद के रामपल्ली एक्स रोड्स इलाके का है। यहां एक ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार को दो अज्ञात बदमाश लूट की नीयत से घुसे. दोनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे ताकि पहचान न हो सके।दुकान में उस वक्त दुकानदार अकेला था। बदमाशों ने मौका देखकर सीधे वारदात को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन कहानी उनके प्लान के मुताबिक नहीं चली । Read More:-अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला,राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को उठा ले गए अमेरिकी सैनिक

Hyderabad Jewellery Shop Robbery: पिस्तौल और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे थे लुटेरे

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल थी, जबकि दूसरे के पास छोटी कुल्हाड़ी. दोनों ने दुकानदार को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की और ज्वेलरी से भरा बैग उठाने लगे,हालांकि  दुकानदार घबराया नहीं। उसने पीछे हटने के बजाय सीधे बदमाशों का सामना किया। उसकी हिम्मत देखकर दोनों लुटेरे खुद ही असहज हो गए ।

बैग छोड़कर भागे बदमाश

दुकानदार के विरोध के बाद बदमाशों ने ज्वेलरी से भरा बैग वहीं छोड़ दिया और खाली हाथ मौके से फरार हो गए, पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गईइस घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग दुकानदार की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने इसे हिम्मत और हौसले की मिसाल बताया . घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात मानी जा रही है ।  

संबंधित सामग्री

सिरसा में CM सैनी का एक्शन: JE और ASI को चार्जशीट के आदेश, फ्लैट मामले में विजिलेंस जांच

राज्य

सिरसा में CM सैनी का एक्शन: JE और ASI को चार्जशीट के आदेश, फ्लैट मामले में विजिलेंस जांच

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट और विजिलेंस जांच के आदेश दिए।

जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, PM मोदी और CM मान के पुतले फूंके

देश-विदेश

जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, PM मोदी और CM मान के पुतले फूंके

पंजाब के जगराओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए।

जंतर-मंतर पर CJP और निहंगों के बीच झड़प, सरकार का 4 बार बातचीत का ऑफर, CJP बोली - यहां आकर बात करो

देश-विदेश

जंतर-मंतर पर CJP और निहंगों के बीच झड़प, सरकार का 4 बार बातचीत का ऑफर, CJP बोली - यहां आकर बात करो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और निहंग समूह के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।

IND vs ZIM T20: श्रेयस अय्यर को अपनी पहली जीत की उम्मीद, रिंकू, तिलक की वापसी

देश-विदेश

IND vs ZIM T20: श्रेयस अय्यर को अपनी पहली जीत की उम्मीद, रिंकू, तिलक की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अब तक कोई मैच नहीं जीत पाए हैं। आज उनकी जीत की उम्मीद जिम्बाब्वे के खिलाफ जागृत हुई है।

130 साल तक गांव के तालाब में रहा 'गंगाराम'..अब किताब में पढ़ेंगे बच्चे शांत स्वभाव वाले मगरमच्छ की कहानी

राज्य

130 साल तक गांव के तालाब में रहा 'गंगाराम'..अब किताब में पढ़ेंगे बच्चे शांत स्वभाव वाले मगरमच्छ की कहानी

गंगाराम मगरमच्छ, जो 130 साल तक छत्तीसगढ़ के बावा मोहतरा गांव के तालाब में रहा, अब NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल है।