horrible-road-accident-in-hardoi-10-death

हरदोई में बड़ा सड़क हादसाः 10 लोगों की मौके पर मौत

By : Shital Sharma
हरदोई में बड़ा सड़क हादसाः 10 लोगों की मौके पर मौत

मृतकों में छह महिलाएं और दो बच्चे, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को उड़ाया

 हरदोई में ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पांच की हालत गंभीर है। मृतकों में छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ दूरी पर ऑटो गिर गया। पूरी छत उड़ गई। अंदर बैठे यात्री बाहर आ गए। सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी थीं। हादसा बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास बुधवार दोपहर हुआ।

पुलिस का कहना है कि ऑटो बिलग्राम जा रहा था। वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया, जिसके बाद डीसीएम ने ऑटो को कुचल दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।

सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों में से आठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 ऑटो में 15 लोग सवार

एसपी नीरज कुमार जादून ने बताया कि ऑटो में काफी यात्री सवार थे, इसी वजह से हादसा दोपहर 12.30 बजे हुआ। मैं मौके पर पहुंच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो में 15 लोग सवार थे। इसी वजह से यह हादसा हुआ। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे।

मृतकों में से केवल दो की पहचान हो पाई है। उनकी पहचान माल निवासी माधुरी देवी   और पाटियां पूर्वा गांव निवासी सुनीता के रूप में हुई है। घायलों की पहचान पोहुटेरा के संजय, अलीगढ़ पुलिस स्टेशन बिलग्राम के रमेश, सारा सफरा के विमलेश और पाहुटेरा के आनंद के रूप में हुई है। घायलों में से एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026