कंगना रनोट का मुख्यमंत्री पद पर बयान: हिमाचल में सियासी तूफान, BJP में हलचल!

himachal-politics-bjp-kangana-cm-face-rumors-2025

कंगना रनोट का मुख्यमंत्री पद पर बयान: हिमाचल में सियासी तूफान, BJP में हलचल!

 कंगना रनोट का मुख्यमंत्री पद पर बयान हिमाचल में सियासी तूफान bjp में हलचल

क्या कंगना रनोट होंगी हिमाचल की अगली CM? बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, BJP में हलचल

kangana on cm face rumors 2025: मंडी की सांसद और बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनोट ने एक बयान देकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा उन्हें अगला मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है, तो जवाब में उन्होंने कहा
जो काम मुझे दिया जाएगा, वो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं।
बस फिर क्या था राजनीतिक गलियारों में इस बयान के राजनीतिक संकेतों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया। खासकर भाजपा के भीतर।  himachal-politics-bjp kangana-cm-face-rumors-2025

क्या बोले कंगना के बयान के मायने?

सीधा दावेदारी नहीं, लेकिन संकेत साफ है अगर पार्टी नेतृत्व चाहे, तो वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं।  उन्होंने खुद को काम करने की काबिल, और ठान लेने पर पूरा कर दिखाने वाली बताया। इस बयान ने लोकसभा चुनाव के समय की याद दिला दी, जब कंगना की राजनीतिक एंट्री भी भाजपा के लिए एक मास्टरस्ट्रोक बनकर सामने आई थी।

लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था?

कंगना ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराया था। राजनीतिक अनुभव की कमी के बावजूद कंगना ने ज़मीन पर मेहनत की और जीत दर्ज की, जिसने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रभावित किया।

महायज्ञ में पहुंची कंगना: सियासत के साथ आध्यात्म भी

मंडी के सेरी मंच पर आयोजित एक महायज्ञ में शामिल होने पहुंचीं कंगना ने कहा
यह यज्ञ विश्व शांति और प्राकृतिक आपदाओं से राहत के लिए आयोजित किया गया है। प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद थे, जिससे और भी अटकलें लगने लगीं कि कहीं कंगना को CM फेस बनाने की तैयारी तो नहीं?

आलोचकों पर पलटवार

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपदा में आप नजर नहीं आईं, तो कंगना ने दो टूक कहा मैं दो बार आई हूं, दिल्ली में गृह मंत्री और मंत्रालयों से मिली हूं। ये फिल्मों की दुनिया नहीं है। कुछ लोगों का काम भड़काऊ बातें करना होता है।

हिमाचल को मिला रिकॉर्ड बजट – कंगना का दावा

कंगना ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को आपदा राहत के लिए अब तक 10,000 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उन्होंने चरणवार फंड का भी ज़िक्र किया
  •  ₹1500 करोड़ (PM की विजिट के दौरान)
  •  ₹1800 करोड़
  •  ₹2200 करोड़
  •  ₹2300 करोड़
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को केंद्र का आभार जताना चाहिए, बजट आपकी सहूलियत के हिसाब से नहीं आएगा।

CM चेहरा बनने की संभावना: क्या BJP कंगना पर दांव लगाएगी?

 क्यों संभव है:

  •  मंडी जैसे बड़े संसदीय क्षेत्र से भारी जीत
  •  PM मोदी की करीबी
  •  राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा से जुड़ाव
  •  युवाओं और सोशल मीडिया में अपील

 क्यों मुश्किल है:

  •   प्रशासनिक अनुभव की कमी
  •  पार्टी के अंदरूनी नेताओं की नाराजगी
  •  राज्य स्तर पर संगठन के पुराने चेहरों की मौजूदगी (जैसे जयराम ठाकुर)
BJP हिमाचल में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में कंगना रनोट को आगे लाने की अटकलें समय से पहले हैं, लेकिन पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर बैकएंड मंथन शुरू हो चुका है।  himachal-politics-bjp kangana-cm-face-rumors-2025 कंगना का बयान भले ही डायरेक्ट CM की दावेदारी न हो, लेकिन यह तय है कि वह अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट चुकी हैं। भाजपा हाईकमान अगर हिमाचल में नया चेहरा लाना चाहे, तो कंगना रनोट एक मजबूत विकल्प हो सकती हैं।

आपकी राय क्या है?

क्या कंगना रनोट को हिमाचल में CM कैंडिडेट बनना चाहिए? क्या उनकी पहचान और लोकप्रियता प्रशासनिक अनुभव की कमी को पूरा कर सकती है? Read More:- हिमाचल प्रदेशः बिलासपुर में फटा बादल, मंडी में जमीन खिसकी

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

 ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

जुर्म गाथा

ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

चित्रकूट में एक नाबालिग के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दुखद मौत हो गई। घटना ने नाबालिगों के वाहन संचालन पर गंभीर सवाल उठाए।