हिमाचल: कहर बरपाते बादल! बाढ़-लैंडस्लाइड से 5 की मौत, देशभर में बारिश से तबाही

himachal-cloudburst-flood-death-toll-heavy-rain-alert-in-india

हिमाचल: कहर बरपाते बादल! बाढ़-लैंडस्लाइड से 5 की मौत, देशभर में बारिश से तबाही

हिमाचल कहर बरपाते बादल बाढ़-लैंडस्लाइड से 5 की मौत देशभर में बारिश से तबाही

himachal heavy rain alert in india: भारत में बारिश का कहर: हिमाचल से लेकर बिहार तक आफत की बारिश

 himachal heavy rain alert in india: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात आसमान से आफत बरसी। यहां एक नहीं, बल्कि 10 जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर टूट पड़ा। इस त्रासदी में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

मंडी बना बर्बादी का मैदान

मंडी के कथुनाग, करसोग, धर्मपुर, बगशयाड़, थुनाग और गोहर जैसे इलाकों में हालात बदतर हैं। 100 से ज्यादा गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली गुल है। सड़कों पर मलबा, टूटी हुई पुलिया और बाढ़ में बहे घर हालात की गंभीरता बयां कर रहे हैं। ब्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, और मंडी के भनवास में भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुकलाह में बाढ़ से एक पुल बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

 himachal cloudburst flood death toll heavy rain alert in india

 देशभर में मॉनसून का कहर

केवल हिमाचल ही नहीं, पूरे देश में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

? उत्तर प्रदेश:

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मणिकर्णिका घाट तक पानी पहुंच चुका है और गंगा द्वार का संपर्क टूट गया है। लखीमपुर में शारदा नदी उफान पर है। 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

? मध्य प्रदेश:

यहां बुधवार से भारी बारिश जारी है। भोपाल, उज्जैन समेत 18 जिलों में हैवी रेन अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहने की चेतावनी दी है।

? राजस्थान:

भरतपुर सहित 4 जिलों में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। भरतपुर शहर में कई जगहों पर 2 फीट तक पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

? बिहार:

राज्य के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पटना, बेगूसराय और भागलपुर जैसे इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मानसून की शुरुआत कमजोर रही, जून में सामान्य से 36% कम बारिश हुई।

? छत्तीसगढ़:

यहां 16 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। बस्तर और रायगढ़ इलाके विशेष रूप से संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

? पंजाब:

यहां मानसून सक्रिय है। 5 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

? झारखंड:

पलामू जिले में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 ऑरेंज अलर्ट जारी, जनता रहे सतर्क

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

 क्या करें इस आपदा में?

  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • निचले इलाकों में ना जाएं
  • बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें
  • स्थानीय प्रशासन की चेतावनी का पालन करें
देशभर में बारिश का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। खासकर पहाड़ी राज्यों में रहने वालों के लिए यह समय अत्यधिक सावधानी बरतने का है। हिमाचल की त्रासदी ने दिखा दिया है कि मौसम का मिज़ाज किस कदर खतरनाक हो सकता है। Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!  Read More :- कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: आरोपी शिक्षक की नौकरी गई, 2 स्टूडेंट सस्पेंड

संबंधित सामग्री

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।