पहाड़ों में बर्फ का कहर,885 से ज्यादा सड़कें बंद,  मैदानी इलाकों में फिर बढ़ी ठंड

heavy-snowfall-himachal-uttarakhand-weather-update

पहाड़ों में बर्फ का कहर,885 से ज्यादा सड़कें बंद,  मैदानी इलाकों में फिर बढ़ी ठंड

पहाड़ों में बर्फ का कहर885 से ज्यादा सड़कें बंद  मैदानी इलाकों में फिर बढ़ी ठंड

देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों तक साफ नजर आने लगा है। हिमाचल और उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित है, वहीं यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में ठंड और कोहरा फिर लौट आया है।

हिमाचल प्रदेश में 885 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं।  लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पारा लगातार माइनस में बना हुआ है.बर्फबारी की वजह से 885 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं, 3000 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं.पानी की पाइपलाइन जमने से कई इलाकों में पेयजल संकट स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फ सुंदर जरूर लगती है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो गई है। स्कूल बंद हैं और जरूरी सामान लाने में भी परेशानी हो रही है।

उत्तराखंड रास्तों पर अब भी 4 फीट बर्फ

उत्तराखंड में दो दिनों की बर्फबारी के बाद गुरुवार को मौसम साफ हुआ और धूप खिली.  हालांकि, बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के रास्तों पर अभी भी 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है. चमोली के औली में करीब 2 फीट ताजा बर्फ गिरने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन प्रशासन ने हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मैदानी राज्यों में भी दिखा असर

पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं के साथ कोहरा बढ़ गया है। कई जिलों में तापमान गिरने से लोगों को फिर से सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है।  

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।