MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार...

Heatwave Alert in 9 States Today

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 45°C पार, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश हुईं।

mp-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार 45°c पार पहुंचा पारा बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

AI इमेज |

देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों के 9 राज्यों में सोमवार को भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

रविवार को उत्तर प्रदेश का बांदा 46.4°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं राजस्थान के बीकानेर और बाड़मेर में पारा 45°C तक पहुंच गया। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी तेज गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

भीषण उमस और गर्मी का असर बिहार में भी देखने को मिला। शेखपुरा के कस्तूरबा स्कूल में 27 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। सभी छात्राओं को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य के कई हिस्सों में जहां उमस भरी गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा देर धूप में न रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में सबसे ज्यादा असर

मध्य प्रदेश का आधा हिस्सा फिलहाल भीषण गर्मी की चपेट में है। राजगढ़ में रविवार को तापमान 45°C दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पारा 43 से 44 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 3 बजे तक जरूरी काम के बिना बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। राजस्थान में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में गर्मी और बढ़ सकती है। कई जगह रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में लू का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ-मराठवाड़ा और तेलंगाना में भी लू चलने की संभावना है। अगले 48 घंटों तक गर्म हवाओं का असर जारी रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन, बिजली खपत और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कें खाली नजर आ रही हैं और लोग गर्मी से बचने के लिए छाता, गमछा और ठंडे पेय का सहारा ले रहे हैं।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जहां उत्तर और मध्य भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

संबंधित सामग्री

तप रहा हिंदुस्तान: दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, कई राज्यों में रेड अलर्ट 

देश-विदेश

तप रहा हिंदुस्तान: दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, कई राज्यों में रेड अलर्ट 

भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए हैं। कई राज्यों में हीटवेव, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: UP-MP में 47°C पार, 11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

देश-विदेश

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: UP-MP में 47°C पार, 11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारतीय शहर शामिल रहे। यूपी के बांदा में 47.6°C तापमान दर्ज किया गया।

हीटवेव का डबल अटैक: दिन ही नहीं राते भी हो रही गर्म  35 शहरों में रात का पारा 30°C पार

देश-विदेश

हीटवेव का डबल अटैक: दिन ही नहीं राते भी हो रही गर्म 35 शहरों में रात का पारा 30°C पार

देश में भीषण गर्मी का असर जारी है। 35 शहरों में रात का तापमान 30°C पार पहुंचा। यूपी का बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म शहर रहा।

नौतपा से पहले ही आग उगल रहा आसमा, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

देश-विदेश

नौतपा से पहले ही आग उगल रहा आसमा, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

नौतपा शुरू होने से पहले ही यूपी का बांदा 48°C के साथ दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। MP, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है।

MP-UP और राजस्थान में अगले 10 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

देश-विदेश

MP-UP और राजस्थान में अगले 10 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी समेत कई राज्यों में अगले 10 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट है। कई शहरों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है।