ercp-project-land-allocation-rajasthan

ERCP परियोजना को मिली नई ऊर्जा: भजनलाल सरकार ने वन विभाग को 1102.72 हैक्टेयर भूमि आवंटित की

By : Aditya Mishra
ERCP परियोजना को मिली नई ऊर्जा: भजनलाल सरकार ने वन विभाग को 1102.72 हैक्टेयर भूमि आवंटित की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा कदम

ERCP Project Rajasthan:  खबर राजस्थान है जहां राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बतादें कि उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत बारां और अलवर जिलों में कुल 1102.72 हैक्टेयर भूमि वन विभाग को आवंटित करने की मंजूरी दी है। इस कदम से राज्य की बहुप्रतीक्षित जल परियोजना को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। read more: देहरादून के निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त इलाज, सीएम धामी ने दी राहत की सौगात

चार भूमि प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

ERCP के तहत निर्माणाधीन रामगढ़ और महलपुर बैराज के अलावा नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने चार भूमि प्रत्यावर्तन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यह परियोजनाएं राज्य में जल वितरण को बेहतर बनाने के लिए अहम मानी जा रही हैं।

बारां और अलवर जिलों में जमीन का आवंटन

सरकारी आदेश के अनुसार, बारां जिले की किशनगंज तहसील में 427.59 हैक्टेयर, छबड़ा में 284.09 हैक्टेयर, छीपाबड़ौद में 362.95 हैक्टेयर भूमि वन विभाग को सौंपी गई है। इसके अलावा अलवर जिले में 28.08 हैक्टेयर गैर-वन भूमि को आरक्षित भूमि कोष से वन विभाग को दिया गया है।

वन विभाग को मुफ्त में मिली भूमि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस फैसले के तहत संबंधित भूमि वन विभाग को बिना किसी शुल्क के निःशुल्क आवंटित की गई है। इससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए परियोजना कार्यों को गति मिलेगी, जो सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है।

पूर्वी राजस्थान के लिए उम्मीद की किरण

ERCP Project Rajasthan: ERCP परियोजना को मिले इस प्रशासनिक समर्थन से पूर्वी राजस्थान के जल संकट को दूर करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है। यह परियोजना न केवल जल उपलब्धता बढ़ाएगी, बल्कि कृषि, पेयजल और औद्योगिक जरूरतों को भी पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। read more: शौर्य तिरंगा यात्रा से गूंजा गजरौला, भारतीय सेना को समर्पित रहा आयोजन  

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026