इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

इंग्लैंड ने दिया 259 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट ro-ko का नहीं चला बल्ला

इंग्लैंड ने दिया 259 रन का लक्ष्य |

भारत की शुरूआत काफी खराब रही। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए हैं। पहले वनडे में 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 11 ओवर में 58 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। सैम करन ने रोहित शर्मा (11) को आउट कर पहला झटका दिया, जबकि जोफ्रा आर्चर ने विराट कोहली 5 रन पर पवेलियन भेजा।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को 259 रन का टारगेट दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड ने 61 रन कोई विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन इसके बाद 19 रन के अंदर ही टीम ने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद रूट और डॉसन ने 6 विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। 

जो रूट-डॉसन का अर्धशतक

जो रूट ने 76 बॉल पर 76 रन बनाए। डॉसन ने 68 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को 2-2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली। जवाब में भारत ने 1 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 6 रन बनाए लिए है। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

अक्षर को 4 विकेट

रूट ने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं लियाम डॉसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए जो रूट के साथ 7वें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी की, जिससे इंग्लैंड ने मजबूत वापसी की। अक्षर पटेल ने लियाम डॉसन को 68 रन पर आउट कर 7वें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी तोड़ी। डॉसन ने 83 गेंदों की पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका कैच रोहित शर्मा ने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर लपका। 

प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड :बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

15 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

15 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

15 July 2026 Rashifal: जानें 15 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक भविष्यफल।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद में बड़े बदलाव, ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद में बड़े बदलाव, ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की तैयारी में बदलाव हुआ। 55 प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिनकी कुल कीमत 9.80 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

पंजाब के किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

राज्य

पंजाब के किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब में किसानों ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा समेत सभी टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। यह विरोध सरकार की लैंड पूलिंग नीति और अन्य मामलों के खिलाफ है।

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

खेल

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यस्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने रिकॉर्ड बनाए।