Delhi-Mumbai Expressway Car Fire: 5 Dead

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: कार में जिंदा जले 5 लोग, श्योपुर के रहने वाले थे सभी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार जिंदा जल गया। हादसे की जांच जारी है।

By : नरेंद्र सिंह
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: कार में जिंदा जले 5 लोग,  श्योपुर के रहने वाले थे सभी

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई, जिसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था परिवार

यह सभी लोग वैष्णो देवी से दर्शन कर मध्य प्रदेश के श्योपुर लौट रहे एक परिवार के सदस्य थे। इस दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं, जो कुछ ही मिनटों में जिंदा जल गए।

कैसे कुछ ही मिनटों में सब कुछ तबाह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कार एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ी, उसमें अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।लोगों का कहना है कि यह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा इतना तेज था कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में बदल गई और जलकर खाक हो गई।

हादसे की क्या है वजह?

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि CNG और पेट्रोल सिस्टम में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि असली कारण फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा।हादसे में कार का ड्राइवर किसी तरह चलती गाड़ी से कूदकर बच निकला, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया है और जयपुर में उसका इलाज चल रहा है।

पहचान के लिए DNA टेस्ट

इस भीषण दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा में सभी 5 शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बताया कि अब मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी।घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

जांच में जुटी FSL टीम

हादसे के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। वाहन को जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा कुछ ही पलों में हुआ और दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026