आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे: 32 कारों से देशभर में धमाकों की साजिश

delhi-car-blast-babri-revenge-attack-terror-plot-india

आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे: 32 कारों से देशभर में धमाकों की साजिश

आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे 32 कारों से देशभर में धमाकों की साजिश

दिल्ली ब्लास्ट उसी नेटवर्क से जुड़ा

नई दिल्ली। लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को अहम तथ्य मिले हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह घटना किसी एक हमले की योजना नहीं थी, बल्कि एक व्यापक आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा थी। यह नेटवर्क 6 दिसंबर की तारीख को ध्यान में रखते हुए देशभर में 32 कारों के जरिए सिलसिलेवार धमाके करने की तैयारी में था। delhi-car-blast-babri-revenge-attack-terror-plot-india जांच के दौरान पता चला कि इन गाड़ियों में बम और विस्फोटक सामग्री भरकर दिल्ली सहित कई शहरों में हमले की योजना बनाई गई थी। जिन वाहनों का उपयोग होना था, उनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिज़ायर, आई20 और इकोस्पोर्ट जैसी कारें शामिल थीं। अभी तक 4 कारें बरामद की जा चुकी हैं। लाल किले के पास ब्लास्ट हुई आई20 कार इसी मॉड्यूल का हिस्सा थी। इस धमाके में 13 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

CCTV फुटेज से मिली पुष्टि

घटना से पहले की सीसीटीवी फुटेज में आई20 कार को एक रिक्शे के पीछे चलते हुए देखा गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। केंद्र सरकार ने इस घटना को आतंकी हमला मानते हुए कैबिनेट मीटिंग में आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया है।

दूसरी गाड़ी फरीदाबाद में मिली, NSG की जांच जारी

जांच के दौरान फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार लावारिस मिली। उसी क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हमले में दो कारों के इस्तेमाल की आशंका पहले से थी। इसके चलते दिल्ली, हरियाणा और यूपी में अलर्ट जारी किया गया था। मौके पर NSG बम स्क्वॉड की टीम पहुंची है। वाहन अभी तक पूरी तरह खोला नहीं गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार उस घर के पास खड़ी मिली जहां आरोपी उमर नबी के ड्राइवर की बहन रहती है।

जांच में सामने आए तीन प्रमुख तथ्य

1. जनवरी से रेड फोर्ट की रेकी

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गनी और धमाके में मारे गए डॉ. उमर नबी ने जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की थी।जांच टीम के अनुसार 26 जनवरी पर हमले की योजना बनाई गई थी, जो उस समय पूरी नहीं हो सकी।

2. 6 दिसंबर पर बड़ा हमला करने की योजना

पूछताछ में सामने आया कि बाबरी मस्जिद ध्वंस की बरसी पर बड़ा हमला करने की तैयारी थी। मुजम्मिल गनी की गिरफ्तारी के बाद योजना बाधित हो गई। अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 6 डॉक्टर शामिल हैं। एक अन्य संदिग्ध डॉ. निसार अभी फरार है, जिसे जम्मू-कश्मीर सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।

3. खाद की बोरियों में छिपा था विस्फोटक

मुजम्मिल गनी किराए के कमरे में विस्फोटक सामग्री जमा कर रहा था। पड़ोसियों को वह इन्हें “खाद” बताता था। कमरे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने ज़ब्त कर ली है।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी

NIA, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियाँ इस मामले की संयुक्त जांच कर रही हैं। हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्राथमिकता उन 28 कारों की तलाश है, जिनमें विस्फोटक होने की आशंका बनी हुई है। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।