दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ। उड़ान के दौरान तेज हवा के झटके लगे। इस दौरान प्लाइट की ऊंचाई कुछ देर के लिए बदल गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाल ली और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। 

कई यात्री घायल

टर्बुलेंस की वजह से कई यात्रियों को चोटें लगी। मौके पर एंबुलेस बुलाकर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एअर इंडिया ने ये जानकारी दी। जानकारी के अनुसार कई एंबुलेंस एयरपोर्ट से घायलों को अस्पताल ले गई हैं। फ्लाइट में सवार यात्री ने बताया कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया, जिसकी वजह से कई यात्री घायल हो गए उनको चोटें लगी हैं। एयर इंडिया ने बताया कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। 

हर जरूरी मदद

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। घायल लोगों की हर जरूरी मदद की जाएगी। साथ ही, इस घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

थाईलैंड के बैंकॉक में तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी हुई, जिससे 200 भारतीय यात्री फंस गए। फ्लाइट अब 14 अगस्त को रवाना होगी।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

भोपाल आयोग ने एयर इंडिया को छह वरिष्ठ नागरिकों को 96,000 रुपए देने का आदेश दिया, जिनकी यात्रा समय परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई थी।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026