Cyclone Dana: ओडिशा की 300 उड़ानें और 552 ट्रेनें रद्द

cyclone-dana-rains-begin-in-odisha-with-strong-winds

Cyclone Dana: ओडिशा की 300 उड़ानें और 552 ट्रेनें रद्द

 cyclone dana ओडिशा की 300 उड़ानें और 552 ट्रेनें रद्द

एनडीआरएफ तैनात, बंगाल समेत 7 राज्य प्रभावित

बंगाल की खाड़ी से निकलने वाला चक्रवाती तूफान 'दाना' आज 2 बजे ओडिशा तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी पड़ेगा। फिलहाल तटीय इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

ओडिशा के भद्रक में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। इस तूफान से ओडिशा और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।

तटीय क्षेत्रों में 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। भद्रक, केंद्रपाड़ा सहित कुछ स्थानों पर 12 इंच तक बारिश हो सकती है। ओडिशा के 14 जिलों में 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ओडिशा सरकार ने एनडीआरएफ, ओडिशा आपदा राहत बल और दमकल विभाग की 288 टीमों को तैनात किया है।

दो हवाई अड्डों पर 300 उड़ानें रद्द, 552 ट्रेनें रद्द

गुरुवार शाम पांच बजे से 25 अक्टूबर की सुबह नौ बजे तक भुवनेश्वर और कोलकाता हवाई अड्डों पर 16 घंटे के लिए करीब 300 उड़ानें रद्द रहेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 150 ट्रेनें, पूर्व तटीय रेलवे ने 198 ट्रेनें, पूर्व रेलवे ने 190 ट्रेनें और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द की हैं। कुल 552 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Cyclone Dana Rains begin in Odisha with strong winds

ओडिशा के 14 जिलों में स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद कर दिए गए हैं। इस जिले के 10 लाख लोगों को निकाला जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा उच्च न्यायालय ने सभी पर्यटन पार्कों को 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया है।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।