TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

ममता के घर पहुंची CID

TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

CID team reached Mamata Banerjee's Kali Ghat residence, housing the TMC central office, amid ongoing internal disputes within the TMC.

tmc विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची cid फर्जी साइन का आरोप

ममता के घर पहुंची CID |

तृणमूल कांग्रेस में चल रहे विवाद के बीच CID की टीम ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंची। इसी परिसर में TMC का केंद्रीय कार्यालय भी है। शुरुआत में टीम को अंदर जाने से रोक दिया गया था, लेकिन बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश किया।

CID की छापेमारी

TMC के पूर्व सांसद सुभाषिश चक्रवर्ती ने कहा कि अभिषेक बनर्जी की गैरमौजूदगी में तलाशी की इजाजत नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के आने के बाद एजेंसी जांच कर सकती है। दरअसल, पार्टी के कुछ बागी विधायकों ने स्पीकर से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता विपक्ष बनाने के प्रस्ताव पर अभिषेक के लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया और उस पर फर्जी साइन किए गए। विधायकों ने अभिषेक पर ही फर्जी साइन कराने का आरोप लगाया है।

अभिषेक ने मांगा वक्त

CID अधिकारियों के मुताबिक, अभिषेक ने एजेंसी के नोटिस के जवाब में बताया था कि विधायकों के हस्ताक्षर 30B हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित TMC के केंद्रीय कार्यालय में जुटाए गए थे। यह कार्यालय ममता के कालीघाट स्थित आवास परिसर में ही है। इसी जानकारी के आधार पर CID वहां पहुंची। इससे पहले सोमवार को CID की टीम अभिषेक के घर भी पहुची थी। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक ने जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए और वक्त मांगा था। उन्होंने एजेंसी को बताया था कि वह पहले से तय अपने राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, जिनमें INDIA ब्लॉक की बैठक शामिल है। CID ने उन्हें मंगलवार शाम 5 बजे तक एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

CID के पहुंचने के बाद कालीघाट थाने के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्हें सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की। इसके बाद जांच टीम अंदर घुसी। CID अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रोसेस शुरू की। इसी मामले में CID की एक अन्य टीम ने अभिषेक के कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय का भी दौरा किया।

संबंधित सामग्री

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

राज्य

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

मेरठ में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मार ली। घटना की वजह गर्लफ्रेंड के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू था।

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

राज्य

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

फतेहगढ़ साहिब में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक और स्कूटी की टक्कर के बाद दोनों जल गए, दो लोगों की मौत हो गई।

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

देश-विदेश

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

बीरभूम में पुलिस ने ₹28.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई, जिसमें पत्थर कारोबारी के सहायक को गिरफ्तार किया गया।

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

राज्य

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

देहरादून के चकराता क्षेत्र में सड़क हादसे में 24 वर्षीय जगमोहन की मौत हो गई। कार खाई में गिरने से हुआ हादसा।

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

राज्य

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

भोपाल की छात्रा ने अपने 17वें जन्मदिन पर छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।