राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

bjp-rajya-sabha-candidates-first-list-2026

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

राज्यसभा चुनाव bjp ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

BJP Rajya Sabha candidates: राज्य सभा के लिए BJP ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने 2 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें से एक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।

[caption id="attachment_138481" align="alignnone" width="1165"]नितीन नबीन राज्यसभा उम्मीदवार नितीन नबीन राज्यसभा उम्मीदवार[/caption]

9 उम्मीदवार

  • बिहार - नितिन नवीन और शिवेश कुमार 
  • असम - तेराश गोवाला और जोगेन मोहन
  • छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी वर्मा
  • हरियाणा - संजय भाटिया 
  • ओडिशा - प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार
  • पश्चिम बंगाल - राहुल सिन्हा 

को BJP ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

[caption id="attachment_138482" align="alignnone" width="1108"]BJP ने जारी की लिस्ट BJP ने जारी की लिस्ट[/caption] BJP List

5 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख

राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल 1 दिन बाकी है। बिहार की 5 सीटों के लिए NDA और RJD के बीच मुकाबला है। बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी है इसलिए नामांकन के लिए केवल 5 मार्च का दिन बाकी बचा है। 

BJP Rajya Sabha candidates: 2032 तक कार्यकाल

ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी 6 सालों, यानी 2032 तक रहेगा।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।