बिहार चुनाव से पहले मर्डर: मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या...

bihar-elections-mokama-rjd-leader-dularchand-yadav-shot-dead-anant-singh-case

बिहार चुनाव से पहले मर्डर: मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या, बाहुबली अनंत सिंह पर केस दर्ज

बिहार चुनाव से पहले मर्डर मोकामा में rjd नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या बाहुबली अनंत सिंह पर केस दर्ज

Mokama RJD leader Dularchand murder: बिहार के मोकामा में गुरुवार दोपहर एक बार फिर चुनावी हिंसा का माहौल देखने को मिला। राजद (RJD) नेता दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब वे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूसरे दल के समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच 10 से 12 राउंड गोलीबारी हुई। इस दौरान दुलारचंद यादव को दो गोलियां पैर में लगीं और वे जमीन पर गिर पड़े। तभी उन पर एक डिफेंडर गाड़ी चढ़ा दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। [caption id="attachment_113704" align="alignnone" width="623"] दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या[/caption]

वायरल वीडियो में गोलीबारी 

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पार्टियों के समर्थकों के बीच गोलीबारी होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रियदर्शी पीयूष की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

बाहुबली की पत्नी को कहा था नाचने वाली

Mokama RJD leader Dularchand murder: हत्या से दो दिन पहले दुलारचंद यादव ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था —
मैंने लोकसभा में बताया था कि वो नीलम देवी नहीं, नीलम खातून हैं। जब लोकसभा चुनाव हो रहा था, तब लोग कह रहे थे कि नाचने वाली आई है। नीलम देवी नाचने के लिए गई थीं, बाद में अनंत सिंह ने उन्हें रख लिया।
इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनातनी और बढ़ गई थी। कई लोगों का मानना है कि यह बयान उनकी हत्या की एक बड़ी वजह बन सकता है। Read More: RJD समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा,पत्थरबाजी के बीच तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए

अनंत सिंह और सूरजभान के बीच आरोप-प्रत्यारोप

हत्या के बाद अनंत सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि, “यह सब सूरजभान का किया धरा है।” वहीं, सूरजभान और उनकी पत्नी वीणा देवी, जो इस बार मोकामा से राजद प्रत्याशी हैं, ने कहा —
हमारा इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। यह हमें फंसाने की साजिश है।
https://youtube.com/shorts/2AMK1HmCPuQ?si=7Y_Iso4i9WQreJok इस घटना ने मोकामा की सियासत को गर्मा दिया है। दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। वहीं अनंत सिंह ने कहा कि वो अपनी 40 गाड़ियों के काफिले के साथ गुजर रहे थे। इससे ये भी सवाल उठता है की अचार संहिता में इतनी गांड़ियां लेजाने पर अनंत सिंह पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Mokama RJD leader Dularchand murder: टकराव का सिलसिला कैसे शुरू हुआ

घटना उस समय हुई जब अनंत सिंह और उनके समर्थकों का काफिला तारतर से बसावन चक की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ पीयूष प्रियदर्शी और दुलारचंद यादव अपने समर्थकों के साथ खुशहाल चक से बाटा चौक की ओर जा रहे थे। दोनों काफिले बसावन चक के पास आमने-सामने आ गए और बहस झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई और दुलारचंद यादव को गोली लग गई।

संबंधित सामग्री

20 July 2026 Rashifal

सनातन

20 July 2026 Rashifal

20 July 2026 Rashifal: जानें 20 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तेज़, युद्धविराम पूरी तरह ध्वस्त

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तेज़, युद्धविराम पूरी तरह ध्वस्त

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध गंभीरता से बढ़ रहा है। युद्धविराम ढांचा ध्वस्त हो गया है और दोनों पक्ष हर रात हमले कर रहे हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

देश-विदेश

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट सीरीज़ में वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की है। पहला मैच हारने के बावजूद, उन्होंने अगले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता खिताब

देश-विदेश

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता खिताब

अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, मेटलाइफ स्टेडियम में दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

राज्य

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव 2026 के अंतर्गत झाबुआ में किसानों से ऑनलाइन चर्चा की, जिसमें कृषि विकास और नवीन तकनीकों पर जोर दिया गया।