104 सीटों पर सीधा मुकाबला
पहले चरण की 121 सीटों में से 104 सीटों पर सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष है। प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। एनडीए में शामिल भाजपा 6 सीटों, जदयू 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, महागठबंधन में राजद 5, कांग्रेस 2, जबकि वीआईपी और सीपीआई-एम 1-1 सीट पर मैदान में हैं।Bihar booth capture allegations: लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव की बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की खबर सामने आई। जानकारी मिलने पर SP अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। खुडयारी गांव में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च भी किया। हालांकि SP ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "ऐसी कोई बात नहीं है, स्थिति सामान्य है।" [caption id="attachment_114905" align="alignnone" width="655"]
बूथ कैप्चरिंग[/caption]
“तवे पर रोटी पलटनी चाहिए”
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज़ में कहा कि “अब तवे पर रोटी पलटनी चाहिए।” उनका यह बयान चुनावी माहौल में राजनीतिक हलचल पैदा कर रहा है। लालू परिवार ने पटना के वेटेनरी कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। pic.twitter.com/KSKnwtf57D
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 6, 2025
