भोपाल स्टेशन के पास टिंबर मार्केट में भीषण आग: दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने मं जुटी

bhopal-timber-market-major-fire-near-railway-station

भोपाल स्टेशन के पास टिंबर मार्केट में भीषण आग: दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने मं जुटी

भोपाल स्टेशन के पास टिंबर मार्केट में भीषण आग दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने मं जुटी

bhopal timber market  भोपाल. मेन रेलवे स्टेशन से लगे पात्रा पुल क्षेत्र में रविवार शाम टिंबर मार्केट में आग लगने की सूचना मिली. आग करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार 5 से 6 टालों में रखी लकड़ी और फर्नीचर संबंधित सामग्री आग की चपेट में आई है. अधिक मात्रा में सूखी लकड़ी होने से आग तेजी से फैली. bhopal-timber-market-major-fire-near-railway-station दमकल विभाग को सूचना मिलते ही नगर निगम और अन्य एजेंसियों की लगभग 20 से 25 फायर गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. लगातार पानी डालने के बावजूद देर रात तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई थी. क्षेत्र की बिजली सुरक्षा के तौर पर बंद कर दी गई. आग की लपटें दूर से दिखाई दीं और आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. मुख्य पात्रा रोड पर जाम की स्थिति भी बनी.

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. कुछ लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग में टालों का बड़ा हिस्सा जल गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार सामान और मशीनरी का नुकसान डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. जहां आग लगी वह स्थान रेलवे लाइन से लगभग सौ से डेढ़ सौ मीटर दूर है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और रेल यातायात प्रभावित नहीं है. रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल के अनुसार विभाग स्थिति का लगातार आकलन कर रहा है. bhopal-timber-market-major-fire-near-railway-station जिला प्रशासन के प्रतिनिधि भी फायर कंट्रोल ऑपरेशन में मौजूद थे. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम आग पर नियंत्रण के प्रयास कर रही है. किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. आग का कारण पता लगाने के लिए जांच की जाएगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग अभी तक बचा हुआ सामान बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. ट्रैफिक प्रभावित हुआ तो कुछ नागरिकों ने मौके पर ही सड़क का व्यवस्थित मार्ग बनाकर वाहनों को निकलवाया. Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

440 मेगावॉट की मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का होगा पीपीए, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों एवं विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

देश-विदेश

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया, जो महिला राइडर्स को जानबूझकर टक्कर मारकर उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

राज्य

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी में एक दिवसीय दौरे पर स्थानीय समाज के लोगों से मुलाकात की और विविध सामाजिक आयोजनों में भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

राज्य

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और विकास के लिए आश्वासन दिया।

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- &quotभ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप&quot

राज्य

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- "भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप"

भाजपा नेता सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन की सरकार पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में विकास की गति प्रभावित हुई है।