bhopal-foreign-woman-cocaine-crystal-meth-seizure

Bhopal Drug Seizure: विदेशी महिला तस्कर से भारी मात्रा में कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद, 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई...

By : Hema Gupta
Bhopal Drug Seizure: विदेशी महिला तस्कर से भारी मात्रा में कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद, 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई...
Bhopal Drug Seizure: भोपल रेल्वे स्टेशन पर गुरुवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक युगांडा की महिला तस्कर के पास से करीब 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। यह महिला अमृतसर - सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। Read More: देश में 1 करोड़ टीचरः 8 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं

ट्रेन के एसी कोच से महिला को लिया हिरासत में..

DRI को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से मुंबई जा रही इस ट्रेन में एक विदेशी महिला नशीले पदार्थ लेकर सफर कर रही है। इसके बाद टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ मिलकर सुबह करीब 9:30 बजे भोपाल स्टेशन पर महिला को पकड़ा। महिला की पहचान नाबायुंगा जरिया (उगांडा निवासी) के रूप में हुई है। जब टीम ने उसके सामान की जांच की तो उसमें से भारी मात्रा में कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद हुई।

15 दिन में भोपाल में तीसरी बड़ी कार्रवाई...

पिछले कुछ दिनों से भोपाल नशा तस्करी का बड़ा हब बनता दिख रहा है। DRI ने बीते 15 दिनों में लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि, 16 अगस्त को जगदीशपुर इलाके में एक फैक्ट्री से 92 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन जब्त की गई थी। इसके चार दिन बाद राजधानी एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 24 करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ। अब तीसरे ऑपरेशन में 4 करोड़ की कोकीन और क्रिस्टल मेथ जब्त की गई है।

मुंबई ले जाई जा रही थी खेप...

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह नशे की खेप दिल्ली से मुंबई लेकर जा रही थी। उसका काम केवल खेप पहुंचाना था। DRI अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

बेहद खतरनाक होता है क्रिस्टल मेथ...

क्रिस्टल मेथ जिसे आइस या ग्लास भी कहा जाता है, एक खतरनाक सिंथेटिक नशा है। इसे लिथियम, एसिड और आयोडीन जैसे रसायनों से बनाया जाता है। 1. यह नशा करने वालों को बेहद तेजी से इसका आदी बना देता है। 2. इसका सेवन सिगरेट, इंजेक्शन या सूंघकर किया जाता है। 3. इसके लगातार उपयोग से अनिद्रा, मानसिक रोग, मस्तिष्क को नुकसान और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026