स्वस्थ भारत की दिशा में 12 साल की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी बोले- हेल्थकेयर हुआ सस्ता और आसान

भारत में स्वास्थ्य सुधार

स्वस्थ भारत की दिशा में 12 साल की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी बोले- हेल्थकेयर हुआ सस्ता और आसान

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कई उपाय किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को इलाज में आसानी हुई है।

स्वस्थ भारत की दिशा में 12 साल की बड़ी उपलब्धि pm मोदी बोले- हेल्थकेयर हुआ सस्ता और आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी "स्वस्थ भारत, सशक्त भारत" के संकल्प के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

जरूरतमंद परिवारों के लिए इलाज को आसान बनाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत को दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुष्मान भारत’ के लिए जाना जाता है, जो करोड़ों लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि आयुष्मान भारत जैसी योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए इलाज को आसान बनाया है।

लाखों मरीजों को आर्थिक राहत मिली

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के माध्यम से दवाइयों की कीमतों में कमी आई है। इसके अलावा स्टेंट और घुटने के इम्प्लांट जैसी चिकित्सा सुविधाएं भी पहले की तुलना में काफी सस्ती हुई हैं। इससे लाखों मरीजों को आर्थिक राहत मिली है।

आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके

उन्होंने कहा कि सरकार ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। देशभर में मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे भविष्य में अधिक डॉक्टर तैयार होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

केंद्र सरकार के प्लेटफॉर्म ‘MyGov India’ ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जन औषधि केंद्र और डिजिटल हेल्थ सेवाओं जैसी पहलों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि भारत एक स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सके।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

देश-विदेश

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ट्रम्प के दबाव में अमेरिका से एथनॉल खरीद रहा है।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।